फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Kullu After breakup the young man entered the room and beat the girl case registered

Himachal Pradesh: ब्रेकअप के बाद युवक ने कमरे में घुस युवती को पीटा, 2024 में हुए थे अलग, मामला दर्ज; जानें

Fri, 11 Apr 2025 10:50 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 11 Apr 2025 10:50 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक युवक ने युवती के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Himachal Kullu After breakup the young man entered the room and beat the girl case registered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

आनी कस्बे में एक लड़की के कमरे में घुसकर एक युवक ने उससे मारपीट की। लड़की ने जब शोरूम में साथ काम करने वाले युवक को बुलाया, तो आरोपी ने उसकी भी लाठी से पिटाई कर डाली।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह कंपनी के शोरूम में बतौर मैनेजर कार्यरत है। वह एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। 2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। वीरवार को वह अपने किराये के कमरे में सो रही थी, तो उस लड़के ने दरवाजा खटखटाया। जब उसने दरवाजा नहीं खोला, तो वह जाली और शीशा तोड़कर कमरे में आ गया और उसने उसे थप्पड़ मारे।
विज्ञापन


लड़की ने अपने पिता और शोरूम में साथ काम करने वाले युवक को बुलाया, तो वह वहां से चला गया, लेकिन वह दोबारा तीन-चार लोगों के साथ वहां आया और उन्होंने युवक की लाठी से पिटाई की। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed