फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Kinnaur Bolero camper falls into gorge one dead four injured

Himachal News: खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत, चार घायल; घायलों का खनेरी अस्पताल में चल रहा उपचार

Mon, 15 Dec 2025 05:51 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 15 Dec 2025 05:51 PM IST
सार

जिला किन्नौर में रूपी वैली की मझगांव-चौरा सड़क पर हुरवा मोड़ में एक बोलेरो कैंपर खाई में गिर गई। बोलेेरो कैंपर में तीन महिलाएं और चालक समेत दो पुरुष सवार थे। 
 

विज्ञापन
Himachal Kinnaur Bolero camper falls into gorge one dead four injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूपी वैली की मझगांव-चौरा सड़क पर हुरवा मोड़ में एक बोलेरो कैंपर खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार रामपुर के खनेरी अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा सोमवार सुबह हुआ। बोलेरो कैंपर मझगांव से चौरा जा रही थी। सुबह करीब 8:00 बजे हुरवा मोड़ के पास पहुंचने पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और कैंपर खाई में गिर गई।

विज्ञापन


बोलेेरो कैंपर में तीन महिलाएं और चालक समेत दो पुरुष सवार थे। हादसे की सूचना मिलने पर भावानगर थाना के प्रभारी भरत सिंह की अगुवाई में टीम घटनास्थल पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सड़क तक पहुंचाया गया और खनेरी अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सक ने एक व्यक्ति काे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान किन्नौर जिले के तहसील निचार के मझगांव निवासी 62 वर्षीय रोशन लाल के रूप में हुई है। घायलों की पहचान चालक प्रदीप कुमार (27) निवासी गांव गुरगुरी तहसील निचार जिला किन्नौर, रक्षा नेगी (32) निवासी गांव मझगांव, डोलमा नेगी (32) निवासी गांव मझगांव और यंगडोलमा नेगी (62) निवासी गांव नालिंग-1 जिला किन्नौर के रूप में हुई है। इन सबका खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भावानगर के एसडीएम नारायण सिंह चौहान ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजन को 25 हजार रुपये और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। चार घायल हुए हैं। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed