फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Ka Mausam Snowfall on Rohtang Pass Lahaul peaks chances of rain and snowfall today

Himachal Weather: रोहतांग दर्रा, लाहौल की चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे, आज बारिश और बर्फबारी के आसार; जानें

Sun, 09 Feb 2025 10:05 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 09 Feb 2025 10:05 AM IST
सार

Himachal Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश में रविवार को कई जगह बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 10 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। 11 को फिर मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Himachal Ka Mausam Snowfall on Rohtang Pass Lahaul peaks chances of rain and snowfall today
शनिवार को भी लाहौल में मौसम खराब रहा और ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले की ऊंची चोटियों पर शनिवार को बर्फ के फाहे गिरे। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहने के साथ धूप खिली। रविवार को कई जगह बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 10 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। 11 को फिर मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित कुल्लू और लाहौल में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लाहौल के कुछ क्षेत्रों में दिन के समय भी शीतलहर चल रही है। बर्फबारी के बाद पिछले पांच दिनों से अटल टनल रोहतांग होकर निगम की बसों की आवाजाही अभी भी बंद है। लाहौल में 100 से अधिक सड़कों पर यातायात अभी ठप है।
विज्ञापन


राजधानी शिमला में शनिवार सुबह के समय बादल छाए रहे। दोपहर को शहर में मौसम साफ हो गया। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.2, बिलासपुर में 25.2, कांगड़ा में 23.7, मंडी-नाहन में 23.6, सोलन में 22.0, धर्मशाला-चंबा में 19.0, शिमला में 16.4, मनाली में 12.5 और कल्पा में 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
ताबो -10.3
केलांग -9.1
कुकुमसेरी -8.6
कल्पा -1.0
मनाली 1.1
ऊना  2.1
सोलन 2.6
बिलासपुर 3.9
मंडी 4.1
धर्मशाला 4.8
कांगड़ा  5.5
नाहन 6.7
शिमला  7.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed