Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Illegal opium cultivation rises; 11.85 lakh plants destroyed over 10 months

हिमाचल: अफीम की अवैध खेती बढ़ी, 10 महीने में 11.85 लाख पौधे किए नष्ट

Sun, 29 Nov 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 29 Nov 2026 06:00 AM IST
सार

 प्रदेश पुलिस की अक्तूबर 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार साल के शुरुआती दस महीनों में ही 11,85,897 अफीम (पोस्त) के पौधे नष्ट किए जा चुके हैं। आंकड़े प्रदेश में अवैध खेती के खिलाफ बढ़ती कार्रवाई की ओर इशारा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Himachal: Illegal opium cultivation rises; 11.85 lakh plants destroyed over 10 months
अफीम की खेती नष्ट की(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अफीम की अवैध खेती बढ़ रही है। प्रदेश पुलिस की अक्तूबर 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार, साल के शुरुआती दस महीनों में ही 11,85,897 अफीम (पोस्त) के पौधे नष्ट किए जा चुके हैं। यह संख्या वर्ष 2025 में पूरे साल नष्ट किए गए 3,95,069 पौधों के मुकाबले तीन गुना से अधिक है। आंकड़े प्रदेश में अवैध खेती के खिलाफ बढ़ती कार्रवाई की ओर इशारा कर रहे हैं। पिछले छह वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस अभियान में काफी उतार-चढ़ाव रहा है। वर्ष 2021 में रिकॉर्ड 24,92,491 पौधे नष्ट किए गए थे। इसके बाद 2022 में यह आंकड़ा घटकर 70,602 रह गया। वर्ष 2023 में फिर तेजी आई और 15,53,403 पौधे उखाड़े गए।

विज्ञापन
Trending Videos

2024 में 3,78,152 और 2025 में 3,95,069 पौधे नष्ट किए गए
वहीं, 2024 में 3,78,152 और 2025 में 3,95,069 पौधे नष्ट किए गए। अब 2026 में अक्तूबर तक ही 11.85 लाख से अधिक पौधे नष्ट किए जा चुके हैं। वर्ष 2022 के मुकाबले 2026 में अब तक करीब 16.8 गुना अधिक पौधे नष्ट किए गए हैं। हालांकि, वर्ष 2023 के आंकड़े से यह संख्या अभी कम है। वहीं, 2021 के रिकॉर्ड स्तर के मुकाबले इस साल अक्तूबर तक आधे से भी कम पौधे नष्ट हुए हैं। पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी का कहना है कि नशे के खिलाफ हिमाचल पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अवैध खेती से लेकर नशीले पदार्थों की तस्करी और इनके नेटवर्क में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल भांग के 16.27 लाख पौधे उखाड़े
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार भांग की अवैध खेती के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई हुई है। वर्ष 2025 में 7,13,137 पौधे नष्ट किए गए थे, जबकि 2026 में अक्तूबर तक यह आंकड़ा बढ़कर 16,27,329 पहुंच गया। यानी पिछले साल के मुकाबले दोगुने से अधिक पौधे उखाड़े गए। दोनों नशीली फसलों के कुल 28,13,226 पौधे नष्ट किए गए हैं। इसके अलावा भुक्की की बरामदगी भी 2025 के 508.691 किलोग्राम से बढ़कर 2026 में 1753.43 किलोग्राम हो गई है।

विज्ञापन

चिट्टे की रिकॉर्ड 19.91 किलोग्राम बरामदगी
इस साल अक्तूबर तक हिमाचल पुलिस ने चिट्टे की रिकॉर्ड 19.91 किलोग्राम बरामदगी की है। वहीं, चरस की बरामदगी 290.031 किलोग्राम दर्ज की गई, जो पिछले दस वर्षों में सबसे कम बताई गई है।
 

हिमाचल में 29,542 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद
 प्रदेश में अवैध शराब की तस्तरी पर अंकुश लगाने के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। चालू वित्त वर्ष में विभाग ने प्रदेशभर में अवैध शराब के 546 मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान जिलों से 29,542.153 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। इसके अलावा 13,797.550 लीटर लाहन भी बरामद कर नष्ट की गई है। जिला सोलन में सबसे अधिक 7,504.074 बल्क लीटर अवैध शराब पकड़ी गई है। कुल्लू में 6,773.890, बिलासपुर में 3,179.240 और मंडी में 1,823.600 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की गई। अवैध शराब की तस्करी और कारोबार पर रोक लगाने के लिए विभाग ने विशेष टीमें गठित कर अभियान तेज किया है। विभाग ने लोगों से अवैध शराब की हेल्पलाइन नंबर 0177-2620426 और व्हाट्सएप नंबर 94183-31426 पर सूचना देने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed