फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal ignored again in railway budget

रेल बजट में हिमाचल को सर्वे के सिवा कुछ नहीं

Wed, 27 Feb 2013 08:05 AM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Wed, 27 Feb 2013 08:05 AM IST
विज्ञापन
himachal ignored again in railway budget

रेल बजट 2013-14 में हिमाचल को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। राज्य को तीन नई और दो पुरानी रेल लाइनों पर प्रारंभिक सर्वे के सिवा कुछ नहीं मिला। रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने वित्त वर्ष 2013-14 में राज्य में तीन नई रेल लाइनों के लिए सर्वे करवाने की बात कही।

विज्ञापन


ये हैं अंब से कांगड़ा वाया नादौन, बद्दी-बिलासपुर और धर्मशाला-पालमपुर। हालांकि बजट में इनके लिए इस साल महज 1000 रुपए का टोकन मनी रखा गया है। दो पुराने सर्वे परवाणू-दाड़लाघाट और बिलासपुर-रामपुर बुशहर को भी इस साल बजट में 6 लाख और 16 लाख का प्रावधान किया गया है। ऊना-होशियारपुर और घनौली-देहरादून वाय कालाअंब-पांवटा का सर्वे बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय रेल मंत्री ने अपनी बजट भाषण में मनाली-लेह रेल लाइन की स्वीकृति के लिए काम करने को कहा। हालांकि उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लाइन की तरह यह बजट में शामिल नहीं की गई। चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन पर बजट में चुप्पी भी प्रदेश सरकार के लिए बड़ा झटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन का उल्लेख भी बजट में नहीं आया। रेल मंत्री ने रेलवे संबंधी ट्रेडों में युवाओं को दक्ष बनाने के लिए पूरे देश में 25 स्किल डवेल्पमेंट सेंटर खोलने की बात कही। इनमें शिमला में भी एक ऐसा केंद्र खुलेगा। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह सेंटर रेल कर्मियों के लिए होगा या छात्रों के लिए।


हिमाचल में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बजट को नई सोच वाला तो भाजपा ने निराशाजनक बताया है। रेलवे विस्तार का प्रभार देख रहे प्रधान सचिव वित्त डा. श्रीकांत बाल्दी ने बताया कि चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन की अनदेखी हैरानी भरी है। इससे औद्योगिक विकास की राह रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed