{"_id":"6720d78254b708588802399c","slug":"himachal-if-the-biometrics-are-faulty-then-principal-should-mark-attendance-twice-in-register-and-email-it-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: बायोमीट्रिक खराब है तो रजिस्टर पर दो टाइम हाजिरी लगाकर ईमेल करें प्रिंसिपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: बायोमीट्रिक खराब है तो रजिस्टर पर दो टाइम हाजिरी लगाकर ईमेल करें प्रिंसिपल
Wed, 30 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 30 Oct 2024 05:00 AM IST
सार
अगर बायोमीट्रिक मशीन खराब है तो हिमाचल में शिक्षकों और गैर शिक्षकों को रजिस्टर पर दो टाइम की हाजिरी लगानी होगी और स्कूल प्रिंसिपलों को इसकी ईमेल रोजाना उपनिदेशक कार्यालय को भेजनी भी होगी। वहीं, बायोमीट्रिक मशीनों पर हाजिरी नहीं लगाने वाले शिक्षकों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिन सरकारी स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीनें खराब हैं वहां के शिक्षकों और गैर शिक्षकों को रजिस्टर पर दो टाइम की हाजिरी लगानी होगी। स्कूल प्रिंसिपलों को इसकी ईमेल रोजाना उपनिदेशक कार्यालय को भेजनी भी होगी।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय ने कई स्कूलों में शिक्षकों और गैर शिक्षकों की बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं लगने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए ये दिशा-निर्देश दिए हैं। शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने खराब बायोमीट्रिक मशीनों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द इसे दुरुस्त करवाने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
नियमों का उल्लघंन करने पर होगी कार्रवाई
हिमाचल प्रदेश में बायोमीट्रिक मशीनों पर हाजिरी नहीं लगाने वाले शिक्षकों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई भी होगी। बायोमीट्रिक से हाजिरी लगाना सभी शिक्षकों और गैर शिक्षकों के लिए अनिवार्य है। इसके बावजूद कई स्कूलों में शिक्षक और गैर शिक्षक मशीनों से हाजिरी नहीं लगा रहे हैं। कई स्कूलों में लंबे समय से बायोमीट्रिक मशीनें खराब हैं। ऐसे में शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों से ऐसे स्कूलों की जानकारी देने को कहा, जहां अभी तक बायोमीट्रिक मशीनें लगी नहीं हैं या खराब हैं।
विज्ञापन
दोबारा मशीनों से ही हाजिरी लगाने का फैसला
कोरोना संकट के दौरान मार्च 2020 में यह व्यवस्था बंद कर दी थी। बीते साल से शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की समय पर उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए दोबारा मशीनों से ही हाजिरी लगाने का फैसला लिया। इसके बावजूद कई स्कूलों में इन निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। हिमाचल प्रदेश के सभी स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीनों को वर्ष 2019 में लगाया था।