फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Horticulture will be included as a vocational subject in schools instructions to prepare syllabus

Himachal News: स्कूलों में व्यावसायिक विषय के रूप में शामिल होगा बागवानी, पाठ्यक्रम तैयार करने के निर्देश

Fri, 08 Aug 2025 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 08 Aug 2025 04:00 AM IST
सार

हिमाचल के स्कूलों में बागवानी को एक व्यावसायिक विषय के रूप में शामिल करने का निर्णय लेते हुए शिक्षा मंत्री ने राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड को इसका पाठ्यक्रम तैयार कर प्रस्ताव दो सप्ताह में पेश करने को कहा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Horticulture will be included as a vocational subject in schools instructions to prepare syllabus
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिक्षा विभाग व शिक्षा बोर्ड अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में बागवानी को व्यावसायिक विषय के रूप में शामिल किया जाएगा। वीरवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सचिवालय में विभागीय कामकाज की समीक्षा करते हुए यह फैसला लिया। उन्होंने कॉलेजों में लोक प्रशासन विषय फिर शुरू करने के निर्देश भी दिए। एसएमसी शिक्षकों के मामले को कैबिनेट में ले जाने का फैसला भी हुआ है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि लंबित पदोन्नतियों के मामले लोकसेवा आयोग को भेज दिए हैं। हिमाचल के प्रभावित क्षेत्रों के आसपास एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्कूली बच्चों से पौधरोपण कराया जाएगा। नए अनुभव के लिए 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बाल मेलों और विज्ञान प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल और अटल आदर्श विद्यालय जैसी प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्कूलों और महाविद्यालयों में विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा। स्कूलों में बागवानी को एक व्यावसायिक विषय के रूप में शामिल करने का निर्णय लेते हुए शिक्षा मंत्री ने राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड को इसका पाठ्यक्रम तैयार कर प्रस्ताव दो सप्ताह में पेश करने को कहा। कॉलेजों की नैक मूल्यांकन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने और आधुनिक पुस्तकालयों की स्थापना के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राकृतिक आपदा से 510 शिक्षण संस्थान हुए क्षतिग्रस्त
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के चलते प्रदेश में करीब 510 शिक्षण संस्थान क्षतिग्रस्त हुए हैं। करीब 30 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को आपदा उपरांत आवश्यकताओं के मूल्यांकन (पीडीएनए) के तहत प्राप्त धनराशि के सदुपयोग करने के निर्देश दिए। 75 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त स्कूलों को प्राथमिकता दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed