फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Him cards have been made validity has started but HRTC machines are not updated

हिमाचल: रियायत के रास्ते में तकनीकी रोड़ा, हिम कार्ड बने, वैधता शुरू, लेकिन एचआरटीसी की मशीनें अपडेट नहीं

Tue, 02 Dec 2025 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 02 Dec 2025 06:00 AM IST
सार

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सवारियां हिम बस कार्ड दिखा रही हैं, लेकिन परिचालक के पास मशीन में यह कार्ड स्कैन नहीं हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Him cards have been made validity has started but HRTC machines are not updated
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 10 हजार लोगों के हिम बस कार्ड बन गए, लेकिन ये कार्ड परिवहन निगम की बसों में नहीं चल रहे हैं। परिचालकों के पास दी गई मशीनों को अपडेट न किए जाने से यह दिक्कतें पेश आ रही है। कार्ड की अवधि एक साल की है। जिस दिन कार्ड बनेगा, उससे एक साल तक यह मान्य होगा। सवारियां बसों में हिम बस कार्ड दिखा रही हैं, लेकिन परिचालक के पास मशीन में यह कार्ड स्कैन नहीं हो रहा है। हिमाचल के डिविजन स्तर पर इन कार्डों को बनाया जा रहा है। यह कार्ड कब तक बनाए जाने हैं, इसकी भी निगम प्रबंधन की ओर से अंतिम तारीख तय नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रदेश सरकार की ओर से पथ परिवहन निगम की बसों में जिन्हें किराये में छूट दी गई है, उन्हें 236 रुपये देकर यह कार्ड बनाना है। अगर कोई व्यक्ति घर पर कार्ड लेना चाहता है तो उसके लिए अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। कार्ड बनाने के लिए काउंटर पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन प्रबंधन की ओर से मशीनों को अपडेट नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया को कम से कम 2-3 महीने का समय लगेगा।

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों (10+2 तक), कॉलेजों, निजी व सरकारी शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी, राज्य व केंद्र सरकार के कर्मचारी, निगमों व बोर्डों के कर्मचारी, पुलिस कर्मी (कांस्टेबल से इंस्पेक्टर तक), जेल विभाग के अधिकारी (वार्डन से सहायक अधीक्षक तक), पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, स्वतंत्रता सेनानी व उनकी पत्नियां, राज्य और जिला स्तर के मान्यता प्राप्त पत्रकार, शौर्य पुरस्कार विजेता, युद्ध विधवाएं, विशेष रूप से सक्षम व्यक्ति, एचआरटीसी के दिवंगत या सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विधवाएं, सचिवालय सुरक्षा कर्मी, महिलाएं, केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थी, कुष्ठ रोगी, राज्य पुरस्कार प्राप्त बच्चे (21 वर्ष तक) और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के यह कार्ड बनने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल ने बताया कि अभी कार्ड बनाई जा रहे हैं। जल्द ही कार्ड बनाने समय सीमा तय की जाएगी। 15 जनवरी के आसपास सभी के कार्ड बन जाएंगे। निगम प्रबंधन की ओर से मशीनों को भी अपडेट करने का काम शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed