फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Health Minister Shandil said Health institutions will be equipped with state-of-the-art equipment

हिमाचल प्रदेश: स्वास्थ्य मंत्री बोले- अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे स्वास्थ्य संस्थान, एक माह में होगी खरीद

Fri, 25 Jul 2025 08:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 25 Jul 2025 08:03 PM IST
सार

शुक्रवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में जीएस बाली मदर चाइल्ड अस्पताल में पांच करोड़ की लागत निर्मित होने वाले रैंप का शिलान्यास करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालय, आदर्श स्वास्थ्य संस्थान और अन्य चिकित्सा संस्थान जल्द ही आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों व मशीनों से लैस होंगे। 

विज्ञापन
Himachal Health Minister Shandil said Health institutions will be equipped with state-of-the-art equipment
आरसीसी रैंप और भूमिजल टैंक का शिलान्यास करते हुए स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालय, आदर्श स्वास्थ्य संस्थान और अन्य चिकित्सा संस्थान जल्द ही आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों व मशीनों से लैस होंगे। उन्होंने कहा कि सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, फेको, डायग्नोस्टिक मशीनों और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद एक माह के भीतर सुनिश्चित की जाएगी। मरीजों की सुविधा के लिए अगस्त 2025 तक इन्हें विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को टांडा मेडिकल काॅलेज में जीएस बाली मदर चाइल्ड अस्पताल में पांच करोड़ की लागत निर्मित होने वाले रैंप का शिलान्यास करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में जीएस बाली मदर चाइल्ड अस्पताल राज्य में अपनी तरह का सबसे बड़ा शिशु देखभाल केंद्र है। इससे कांगड़ा चंबा, हमीरपुर तथा मंडी के कुछ क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल को उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है। शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवा उपकरणों की खरीद के लिए पर्याप्त बजट सुनिश्चित किया है। समिति को खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में सभी खरीद प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए इस खरीद प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के किसी भी सरकारी और निजी संस्थानों में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं को शिशु देखभाल किट में गुणवत्तापूर्ण कुल 18 वस्तुएं प्रदान की जाएंगी। नई किटें इसी साल अगस्त में अस्पतालों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस अवसर पर विधायक एवं पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, कॉलेज प्रिंसिपल मिलाप शर्मा तथा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष मान सिंह सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed