फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Health facilities in rural areas of Himachal will be strengthened Center has released Rs 51.79 crore

Himachal News: हिमाचल में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा होगी सुदृढ़, केंद्र ने जारी किए 51.79 करोड़

Wed, 22 Oct 2025 05:42 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 22 Oct 2025 05:42 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने 15वें वित्तायोग में हिमाचल सरकार को 51.79 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Health facilities in rural areas of Himachal will be strengthened Center has released Rs 51.79 crore
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचा और सुदृढ़ होगा। क्षेत्रों में जहां नए स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे, वहीं बिस्तर और उपकरणों की भी खरीद होगी। केंद्र सरकार ने 15 वें वित्तायोग में हिमाचल सरकार को 51.79 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इस राशि को ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के आधारभूत ढांचे में खर्च किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से अलग-अलग तीन हेड में यह पैसा जारी किया गया है। पहले में 16.77 करोड़, दूसरे में 31.33 और तीसरे में 4.13 करोड़ मंजूर किए गए हैं। जिलों में कई औषधालय का निर्माण होगा जबकि कई की दशा को सुधारा जाना है।

विज्ञापन


उधर, प्रदेश सरकार भी ग्रामीण क्षेत्रों को लोगों को घर द्वार पर चिकित्सा सुविधा देने का फैसला लिया है। बुजुर्गों का घर पर इलाज हो, इसके चलते डाॅक्टरों की टीम लोगों के घर भेजी जाएगी। रुटीन के टेस्ट मौके पर ही लिए जाएंगे। अगर कोई बुजुर्ग गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो ऐसी स्थिति में उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी जाएगी। सरकार की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तीन बिस्तर सहित उपकरण स्थापित किए जाने हैं। हालांकि अधिकांश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में यह व्यवस्था कर ली गई है। दूरदराज के क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से भी मरीजों के सैंपल नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाए जाने हैं। प्रदेश सरकार की ओर से इसका ट्रायल किया जा चुका है।
विज्ञापन


हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में होंगे डाॅक्टर
हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक डाॅक्टर, एक नर्स और एक फार्मासिस्ट की तैनाती की जा रही है। ताकि, मरीजों को घर द्वार पर ही उपचार मिल सके। इसके अलावा इन केंद्रों के लिए नए उपकरण खरीदने की भी प्रक्रिया शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed