फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal hamirpur hunters killed a sambar deer and took its antlers

Himachal: हमीरपुर के टिल्लू में बारहसिंगे को मार सींग ले गए शिकारी, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया ये आरोप

Fri, 26 Dec 2025 06:37 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 26 Dec 2025 06:37 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में शिकारी एक बारहसिंगे को मारकर उसके सींग काटकर ले गए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
himachal hamirpur hunters killed a sambar deer and took its antlers
टिल्लू में बारहसिंगे को मारकर निकाले सींग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

वन बीट क्षेत्र टिल्लू में बारहसिंगे को मारकर शिकारी उसके सींग काटकर ले गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह घटना वन विभाग की लापरवाही का नतीजा है। इससे पहले बिलासपुर में शातिर एक सांभर को मारकर उसके सींग काटकर ले गए थे।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम सुधार सभा, वन अधिकार समिति टिल्लू एवं महिला मंडल ने पूर्व में कई बार संबंधित विभाग को लिखित व मौखिक रूप से अवैध शिकार की आशंका को लेकर चेताया था, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसका परिणाम यह हुआ कि एक वन्यजीव को अपनी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी दिनेश परमार, मनजीत परमार, सुरती सिंह, मीना देवी तथा वार्ड सदस्य यशु परमार ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन तस्करों को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा टिल्लू जंगल की सुरक्षा के लिए नियमित गश्त और सख्त निगरानी व्यवस्था लागू करने की भी मांग की गई है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के डीएफओ अंकित सिंह ने कहा कि शीघ्र ही मौके पर विभाग की टीम को भेजकर पूरी जानकारी हासिल की जाएगी। अवैध शिकार करने वाले शिकारियों के खिलाफ अभियान चलाकर उनके विरुद्ध वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अब लेपर्ड कैट को तेंदुआ समझ सहमे लोग
बल्ह घाटी की भड़याल पंचायत के मलवाणा गांव में तेंदुए की दहशत के बाद साथ लगते नगर निगम के बैहना वार्ड के लोगों में दहशत फैल गई। दरअसल, सुबह करीब चार बजे फोरलेन के निकट केएमसी कंपनी के यार्ड में चौकीदार ने अंधेरे में एक वीडियो बना कर उसे वायरल कर दिया। वीडियो में लेपर्ड कैट को लोगों ने तेंदुआ समझ लिया। दोपहर बाद वन विभाग के अधिकारियों की ओर से लेपर्ड कैट की पुष्टि करने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार सुबह जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ बैहना सहित आसपास के क्षेत्र में तेंदुए को लेकर सूचना जंगल में आग लगने की तरह फैल गई। लोगों ने इसे मादा तेंदुआ समझ लिया। तेजी से अफवाहों का दौर शुरू हो गया।

लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। दोपहर करीब 12 बजे वन विभाग के कर्मचारियों ने वायरल वीडियो में तेंदुआ के बजाय लेपर्ड कैट की पुष्टि की, तब कहीं जा कर लोगों ने चैन की सांस ली। इधर, वन विभाग के डिप्टी रेंजर हुक्म चंद ने बताया कि वह टीम सहित मलवाणा गांव में रोजाना पेट्रोलिंग कर रहे हैं तथा पिंजरे को सुबह-शाम चेक किया जा रहा है। एसीएफ मंडी नवजोत, आरएफओ अजय चंदेल ने भी मलवाणा, भड़याल व बैहना में पेट्रोलिंग की। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed