{"_id":"374fae747dfa770286ca2e78d748733d","slug":"himachal-hackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैकिंग से बचना सीखा, और हैकर बन गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैकिंग से बचना सीखा, और हैकर बन गए
अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 20 Feb 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल की वेबसाइट हैक करने वाले इंजीनियरिंग के दो छात्रों ने अक्तूबर माह में साइबर क्राइम को लेकर एक सेमिनार में भाग लिया था। सेमिनार में साइबर विशेषज्ञों ने वेबसाइट को हैक करने और हैकर्स से बचने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। यहीं से इन दो आरोपी छात्रों ने कोई साइट हैक कर शार्टकट तरीके से पैसा कमाने की ठान ली।
विज्ञापन
आरोपियों ने वेबसाइट हैक करने के फार्मूले बताने वाली एक साइट से अपने इंटरनेट अकाउंट बनाए और डाटा इंफोसिस की ई - प्रोसेस को हैक कर दिया। इस बात का खुलासा आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान किया है। आरोपी छात्रों को पकड़े जाने का भी डर था, लिहाजा वह संजौली स्थित एक साइबर कैफे का इस्तेमाल करते थे। इसी साइबर कैफे से लोगों को रिचार्ज बेचा करते थे।
विज्ञापन
साइबर कैफे में बैठकर इंटरनेट से दोनों छात्र डाटा इंफोसिस का अकाउंट ऑन लाइन हैक कर देते थे। जयपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद डाटा इंफोसिस लिमिटेड के ई. प्रोसेस से जिन मोबाइल उपभोक्ताओं के प्रीपेड रिचार्ज किए उन मोबाइल नंबरों को ट्रेस करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मोबाइल नंबर से इनके घरों का पता चला, बात करने पर सभी रिचार्ज करवाने वाले उपभोक्ताओं ने इन छात्रों के बारे में बताया। यहीं से दोनों आरोपी छात्र जयपुर पुलिस की राडार पर आ गए। एक हजार का रिचार्ज तीन से चार सौ में कर देते थे। जयपुर पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद छात्र कुलश्रेष्ठ वर्मा और हार्दिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि इन्होंने सोलह लाख के रिचार्ज बेचे हैं। मौजूदा समय में जयपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।