फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Governor Shiv Pratap Shukla Comment On Minster Jagat Singh Negi statement about seeing Chinese drones

Himachal News: किन्नौर की सीमा पर चीन के ड्रोन मंडराने को लेकर राज्यपाल भड़के, नेगी ने फिर किया पलटवार

Sun, 13 Oct 2024 10:53 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Oct 2024 10:53 AM IST
सार

किन्नौर जिले में इंडो-चीन बॉर्डर पर चीन के ड्रोन बार-बार भारत की सीमा में मंडरा रहे हैं वाले कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तल्ख टिप्पणी की है। जिस पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बड़े-बड़े भाषण देने और जानकारियां छिपाने से बात नहीं बनेगी। 

विज्ञापन
Himachal Governor Shiv Pratap Shukla Comment On Minster Jagat Singh Negi statement about seeing Chinese drones
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी का बयान औचित्यहीन है। भारत की सीमाओं में अतिक्रमण करने का साहस किसी में नहीं है। भारत-चीन सीमा पर चीन के ड्रोन मंडराने को लेकर मंत्री नेगी की ओर से बीते दिनों दिए गए बयान पर शनिवार को राज्यपाल ने तल्ख टिप्पणी की। राजभवन में मीडिया से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि मंत्री को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि मुझे लगता है कि यह काम भारत सरकार का है, राज्य सरकार का नहीं। भारत सरकार स्वयं सीमाओं को देखने का काम कर रही है। अगर राज्य सरकार के पास ऐसी सूचना है तो केंद्र सरकार को बताना चाहिए। बीते दिनों कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने बयान दिया था कि किन्नौर जिले में भारत-चीन बॉर्डर पर चीन के ड्रोन बार-बार भारत की सीमा में मंडरा रहे हैं। केंद्र सरकार की सभी एजेंसियां मौके पर तैनात हैं। उन्हें भी इस बारे में जानकारी है। ऐसे में केंद्र सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।

विज्ञापन

नेगी ने दावा किया कि किन्नौर के शिपकी और पूह ब्लॉक के सामने ऋषि डोगरी के ऊपर स्थानीय लोगों ने चीन के इन ड्रोन को देखा है। पहले भी किन्नौर में कई बार चीन के ड्रोन देखे गए हैं। हिमाचल में 240 किलोमीटर लंबी सीमा चीन के साथ लगती है। अकेले किन्नौर जिले की 160 किलोमीटर की सीमा बॉर्डर के साथ लगती है। नेगी ने कहा कि यह ड्रोन बीते दिनों ड्रोन देखे गए हैं। इस पर कार्रवाई की आवश्यकता है, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। सीमा के साथ सटे इलाकों पर रहने वाले लोग इससे घबराए हुए हैं। नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार कहते हैं कि भारत की सीमा में कोई नहीं घुस सकता है। ऐसी घटना से बॉर्डर पर भी खतरा मंडरा सकता है। शनिवार को राज्यपाल ने मंत्री के इस बयान पर टिप्पणी की।

नेगी बोले : बड़े भाषण देने, जानकारियां छिपाने से नहीं बनेगी बात
उधर, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बड़े-बड़े भाषण देने और जानकारियां छिपाने से बात नहीं बनेगी। सीमाओं का उल्लंघन किया जा रहा है। हम किस प्रकार से सुरक्षित रहेंगे। हर नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार है। मैं अपनी बात पब्लिक डोमेन में क्यों नहीं रखूं। उन्होंने कहा कि आंखें मूंदकर बैठा नहीं जा सकता। यह हमारी संप्रभुता पर अतिक्रमण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed