{"_id":"677ba9e430ac784f7a005315","slug":"himachal-government-transfer-ips-hps-police-officer-omapati-jamwal-mohit-chawla-virendra-kalia-naresh-kumar-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल में दो आईपीएस और चार एचपीएस के तबादले, ये रही लिस्ट; जानें किसे कहां मिली नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल में दो आईपीएस और चार एचपीएस के तबादले, ये रही लिस्ट; जानें किसे कहां मिली नियुक्ति
Mon, 06 Jan 2025 03:35 PM IST
अंकेश डोगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 06 Jan 2025 03:35 PM IST
सार
सोमवार को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने दो आईपीएस और 4 एचपीएस (हिमाचल पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जानें किसे कहां मिली नियुक्ति...
विज्ञापन
तबादले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल सरकार ने सोमवार को दो आईपीएस और 4 एचपीएस (हिमाचल पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। सरकार ने डीआईजी क्राइम साइबर क्राइम (सीआईडी) शिमला मोहित चावला को प्रिंसिपल पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (पीटीसी) डरोह कांगड़ा लगाया है। मोहित चावला की तैनाती के बाद डीआईजी सेंट्रल रेंज मंडी सौम्या साबशिवम प्रिंसिपल पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त हो जाएंगी। इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
सरकार द्वारा हाल में प्रमोट किए गए साल 2011 बैच के आईपीएस एवं डीआईजी ओमापति जम्वाल को डीआईजी पुलिस मुख्यालय (वेलफेयर एंड एडमिनिस्ट्रेशन) शिमला लगाया है। आईपीएस एवं एसपी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, कॉलेज डरोह कांगड़ा अरविंद चौधरी के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
चार एचपीएस के भी तबादले
हिमाचल पुलिस सेवा (एचपीएस) एवं एसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय वीरेंद्र कालिया को एसपी लीव रिजर्व स्टेट विजिलेंस एंटी करप्शन ब्यूरो शिमला लगाया है। एसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय शिमला नरेश कुमार को एसपी विजिलेंस साउथ रेंज शिमला लगाया है। तैनाती का इंतजार कर रहे रमन शर्मा को एसपी (इन्टेलिजेंस एंड सिक्योरिटी) धर्मशाला में डीआईजी की पोस्ट के अगेंस्ट तैनाती दी है। साल 2012 बैच के HPS एवं तैनाती का इंतजार कर रहे खजाना राम को डीएसपी 4-आईआरबीएन बटालियन जंगलबैरी हमीरपुर लगागा है।
विज्ञापन