फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Government returns to Shimla Vinay Kumar will take charge as State Congress President today

Himachal News: राजीव भवन शिमला में विनय कुमार ने संभाला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पदभार, जानें किसने क्या कहा

Sun, 30 Nov 2025 04:08 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 30 Nov 2025 04:08 PM IST
सार

रविवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी नए अध्यक्ष विनय कुमार ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी को वे ईमानदारी से संभालेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Government returns to Shimla Vinay Kumar will take charge as State Congress President today
विनय कुमार ने संभाला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पदभार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रविवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी नए अध्यक्ष विनय कुमार ने पदभार ग्रहण किया। समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत मंत्री, कांग्रेसी विधायक व अन्य नेता मौजूद रहे। निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा सिंह उन्हें औपचारिक रूप से प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी। वहीं, प्रतिभा सिंह ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि विनय कुमार संगठन की मजबूती के लिए दिन-रात काम करेंगे। वह कड़ी मेहनत कर संगठन को मजबूत करेंगे, जिससे आगामी चुनाव में सरकार बनाने में मदद होगी। इसके साथ ही उन्होंने संगठन में देरी के सवाल पर कहा कि संगठन की देरी हमारी वजह से नहीं हुई। कई बार हमने यह बात हाईकमान तक पहुंचाई। हाईकमान ने ही इसमें विलंब किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन

जानें विनय कुमार क्या बोले?
विनय कुमार ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपकी वजह से जिम्मेदारी मिली है। इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से संभालेंगे।



पहली बार कांग्रेस ने सिरमौर जिले को दिया पार्टी प्रदेशाध्यक्ष -सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि डॉ. वाईएस परमार के बाद पहली बार कांग्रेस ने सिरमौर जिले को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष दिया है। पार्टी की एक प्रथा है कि तीन साल का कार्यकाल पूरा हो जाए तो नए अध्यक्ष को बनाया जाता है। जिस तरह से प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस को एकजुट रखा, उसके लिए वह उन्हें मुबारक देते हैं। सुक्खू ने कहा कि वह विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का वह धन्यवाद करते हैं कि रात्रि में ही उन्होंने विनय कुमार का बतौर विधानसभा अध्यक्ष इस्तीफा स्वीकार किया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि छह नेताओं को शॉर्ट लिस्ट किया गया। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे साथ चर्चा की। उसके बाद विनय कुमार को कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। सुक्खू ने कहा कि हाईकमान जल्दी ही कार्यकारिणी का गठन होगा। कांग्रेस दोबारा से सत्ता में आएगी। युवा कांग्रेस के साथियों को धैर्य रखना चाहिए। 11 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की लड़ाई जल्दी ही युद्ध में परिवर्तित होगी। आने वाली में जिस लड़ाई को लड़ने जा रहे हैं, वह विनय कुमार की अध्यक्षता में होगी। वह एक बात कहना चाहते हैं कि भाजपा को हराना कोई बड़ी बात नहीं है। हर महीने कोई न कोई पत्र आ जाता है कि राज्य सरकार यूपीएस की ओर जाए। सरकार ओपीएस को बंद नहीं करेगी।

11 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की लड़ाई युद्ध में बदलेगी : सुक्खू
सीएम सुक्खू ने कहा कि 11 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की लड़ाई जल्दी ही युद्ध में परिवर्तित होगी। आने वाले समय में जिस लड़ाई को लड़ने जा रहे हैं, वह विनय कुमार की अध्यक्षता में होगी। पड्डल में जहां पर नरेंद्र मोदी की रैली हुई थी, वहां पर कांग्रेस की रैली होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उपचुनाव पर छह सीटों में हुए चुनाव के बाद दोबारा 40 विधायकों की संख्या को पूरा किया। वह एक बात कहना चाहते हैं कि भाजपा को हराना कोई बड़ी बात नहीं है।
 

विनय कुमार बोले- दो माह में कार्यकारिणी होगी गठित, संगठन को मिलेगी मजबूती
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि दो माह में कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। संगठन में न केवल वरिष्ठ बल्कि युवाओं व महिलाओं का भी साथ लिया जाएगा। रविवार को दिल्ली से शिमला जाते समय नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का प्रवेशद्वार परवाणू में स्वागत किया गया। यहां पर कसौली विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं समेत दून व नालागढ़ के कार्यकर्ता मौजूद रहे। 11:00 बजे परवाणू पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत में नारे लगाए। इस दौरान उनके साथ विधायक विनोद सुल्तानपुरी, बावा हरदीप सिंह, रामकुमार चौधरी भी मौजूद थे। इसके बाद जाबली, धर्मपुर, कुमारहट्टी व सोलन लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में भी कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। सोलन से वे करीब 12:45 बजे शिमला की ओर निकले।  नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष शिमला राजीव भवन में अपना पदभार संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed