फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Give information about those selling drugs get a reward of one lakh rupees Ulansa Panchayat Bharmour

Himachal: चिट्टा बेचने वालों की सूचना दो, एक लाख का इनाम पाओ; नशे का सेवन करते या बेचते की देनी होगी वीडियो

Fri, 07 Mar 2025 07:34 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 07 Mar 2025 07:34 PM IST
सार

चिट्टा बेचने और सेवन करने वालों की सूचना देने वालों को एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा। चिट्टा बेचने या पीने वालों की वीडियोग्राफी करना जरूरी होगी। 

विज्ञापन
Himachal Give information about those selling drugs get a reward of one lakh rupees Ulansa Panchayat Bharmour
चिट्टा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विकास खंड भरमौर की पंचायत उलांसा अब चिट्टा बेचने और सेवन करने वालों की सूचना देने वालों को एक लाख रुपये का इनाम देगी। इसके लिए बाकायदा पंचायत ने ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित कर दिया है। इसके तहत चिट्टा बेचने या पीने वालों की वीडियोग्राफी करना जरूरी होगी। इसके बाद सूचना देने वालों का नाम भी गुप्त रखा जाएगा और उसे इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


पंचायत उलांसा के प्रधान हरि सिंह अत्री और हेमराज कालरा ने बताया कि समाज में बढ़ रही नशे की लत को जड़ से खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि आए दिन जगह-जगह चिट्टा पीने वालों और बेचने वालों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इससे समाज में युवा वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। युवा लगातार नशे की दलदल में फंसते जा रहे हैं। नशे की बढ़ती इस प्रवृत्ति के कारण कई घरों के चिराग समय से पहले ही बुझ गए हैं।
विज्ञापन


लिहाजा भरमौर की पंचायत उलांसा ने अब चिट्टा बेचने और पीने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है। इसके लिए पंचायत ने सभी पंचायती वासियों से अपील की है कि नशे की हालत में मिलने वाले संदिग्ध की तुरंत सूचना पंचायत को दें, जिससे समय रहते उनकी छानबीन करके उन्हें पुलिस के हवाले किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed