फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Friendship turns into love mountaineer Anjali ties the knot with Yves Kaziuka of Rwanda

हिमाचल प्रदेश: दोस्ती बदली प्यार में... रवांडा के यवेस काजियुका से शादी के बंधन में बंधीं पर्वतारोही अंजली

Wed, 26 Nov 2025 09:23 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 26 Nov 2025 09:23 PM IST
सार

Himachal Mountaineer Anjali Marriage: हिमाचल प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अंजली शर्मा ने धर्मशाला के सैनिक रेस्ट हाउस में रवांडा के यवेस काजियुका के साथ सात फेरे लिए हैं। यवेस काजियुका पेशे से सिविल इंजीनियर हैं और वर्तमान में अमेरिका में कार्यरत हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Friendship turns into love mountaineer Anjali ties the knot with Yves Kaziuka of Rwanda
विवाह बंधन में बंधे पर्वतारोही अंजली शर्मा और यवेस काजियुका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला कांगड़ा के गांव गमरू की अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अंजली शर्मा ने अपने जीवन की नई यात्रा शुरू करते हुए प्रेम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच रवांडा के यवेस काजियुका के साथ विवाह कर लिया है। यह विवाह धर्मशाला के सैनिक रेस्ट हाउस में संपन्न हुआ।

विज्ञापन

अंजली शर्मा और यवेस काजियुका की मुलाकात 2023 में रूस के मॉस्को शहर में हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ उनका यह सफर प्यार में बदल गया और उन्होंने अपने रिश्ते को विवाह का नाम दिया। यवेस काजियुका पेशे से सिविल इंजीनियर हैं और वर्तमान में अमेरिका में कार्यरत हैं। यह विवाह पूरी तरह से भारतीय पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ, जिसमें दोनों ने अपनी खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंजली के पिता का निधन 2009 में हो चुका है। उनकी माता पुष्पा शर्मा ने उनका अकेले पालन-पोषण किया। विवाह के शुभ अवसर पर उनकी बहन मोनिका जो पेशे से वकील हैं, भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन

साड़ी और गद्दी ड्रेस में बनाया विश्व रिकॉर्ड
पर्वतारोहण के क्षेत्र में अंजली शर्मा की उपलब्धियां असाधारण हैं। अंजली ने पारंपरिक गद्दी ड्रेस और साड़ी पहनकर दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इन रिकॉर्ड्स में तंजानिया के माउंट किलिमंजारो और रूस के एल्बुस पर्वत की चोटी पर सफल चढ़ाई शामिल है। इसके अलावा उन्होंने हिमाचल प्रदेश की प्रमुख चोटियों जैसे दियो टिब्बा, हनुमान टिब्बा और धौलाधार हाई पीक भी सफलतापूर्वक फतह की हैं।

अब साथ मिलकर छूएंगे पर्वतों की ऊंचाई
अंजली शर्मा का कहना है कि अब उनका और यवेस का जीवन एक साथ पर्वतारोहण में नए कीर्तिमान स्थापित करने का होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में वे दोनों मिलकर अपने देश का नाम रोशन करेंगे और अंजली अपने पति के साथ पर्वतारोहण के क्षेत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करती रहेंगी। अंजली के अदम्य साहस और संघर्ष की कहानी पहले से ही प्रेरणादायक रही है। अब उनकी यह प्रेम कहानी और विवाह की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने कई लोगों को प्रेरित किया है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed