{"_id":"680f94fca2ca07591c0aaa5a","slug":"himachal-four-more-primary-teachers-suspended-for-making-derogatory-remarks-against-the-state-government-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: प्रदेश सरकार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर चार और प्राथमिक शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: प्रदेश सरकार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर चार और प्राथमिक शिक्षक निलंबित
Mon, 28 Apr 2025 08:17 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 28 Apr 2025 08:17 PM IST
सार
प्रदेश सरकार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने पर चार और प्राथमिक शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सरकार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने पर चार और प्राथमिक शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। शिक्षा निदेशक आशीष कोहली की ओर से जारी कार्यालय आदेश में सीएचटी अनिल कुमार, एचटी सुनीता शर्मा और जेबीटी प्रमोद चौहान व हेमराज को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां में कार्यरत सीएचटी अनिल कुमार को निलंबन काल के दौरान ब्लॉक आफिस इंदौरा, जिला शिमला के टिक्कर के जेबीटी प्रमोद चौहान को कुपवी स्कूल, ऊना के गगरेट में कार्यरत सीएचटी सुनीता शर्मा को बंगाणा स्कूल और मंडी के बगश्याड़ स्कूल के जेबीटी हेमराज को धर्मपुर स्कूल में रिपोर्ट करने को कहा गया है। गत शनिवार को सरकार ने अपमानजनक टिप्पणियां करने पर चार शिक्षकों और नेरवा में स्कूल बंद करने के आरोप में दो शिक्षकों को निलंबित किया था। अब तक निलंबित शिक्षकों की कुल संख्या दस हो गई है।
विज्ञापन