फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Former Navy soldier commits suicide by consuming helium gas in car in Ghumarwin

Himachal : घुमारवीं में कार में हीलियम गैस लेकर नौसेना के पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या, प्रदेश का पहला मामला

Sat, 09 Aug 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी/घुमारवीं।
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी/घुमारवीं। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 09 Aug 2025 02:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में नौसेना के पूर्व सैनिक एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कैशियर का शव रहस्यमय परिस्थितियों में कार में मिला है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या के पहलुओं से जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Former Navy soldier commits suicide by consuming helium gas in car in Ghumarwin
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

घुमारवीं शहर से तीन किलोमीटर दूर बल्लू में नौसेना के पूर्व सैनिक एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कैशियर का शव रहस्यमय परिस्थितियों में कार में मिला है। मुंह पर हीलियम गैस के सिलिंडर से जुड़ा हुआ ऑक्सीजन मास्क लगा था। उस पर प्लास्टिक का लिफाफा और सेलो टेप लिपटी हुई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि आसान मौत के लिए हीलियम गैस को चुना गया। प्रदेश में इस तरह का पहला और देश का चौथा मामला है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें पत्नी, पिता और बैंक में काम के दबाव का जिक्र किया गया है। घुमारवीं थाना पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है।

विज्ञापन

उधर, चर्चा है कि नौसेना के पूर्व सैनिक भपराल निवासी विपन ठाकुर (47) पिछले कुछ दिनों से सुसाइड के वीडियो सर्च कर रहे थे। पुलिस उनके मोबाइल की भी जांच करेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम एम्स बिलासपुर में फॉरेंसिक विशेषज्ञ करेंगे। विपन घुमारवीं के मोरसिंघी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कैशियर थे। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घुमारवीं शहर में क्वार्टर में रह रहे थे। वीरवार सुबह वह सहकर्मी के साथ ड्यूटी पर गए। अपनी कार घुमारवीं में ही खड़ा कर दी। शाम करीब 6:00 बजे उन्होंने पत्नी को फोन कर बताया कि सब्जी और अन्य सामान लेकर घर आ रहा हूं। देर तक क्वार्टर नहीं पहुंचने पर पत्नी ने फोन किया तो विपन का फोन बंद आया। पत्नी ने घुमारवीं में रहने वाले परिचितों को इसकी सूचना दी। उन्होंने तलाश शुरू की। रात करीब 9:00 बजे बल्लू में हाईवे किनारे विपन की कार एक ट्रक के पीछे खड़ी दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार के अंदर वह अचेत पड़े थे। कार का शीश खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कमरे से कार की दूसरी चाबी मंगवाई। जब दरवाजा खोला गया तो सभी दंग रह गए। विपन के मुंह पर पॉलिथीन का लिफाफा और टेप लिपटे थे। मुंह में हीलियम गैस के सिलिंडर से जुड़ा पाइप लगा था। सिलिंडर का रेगुलेटर खुला था। बता दें कि हीलियम गैस उड़ने वाले गुब्बारों में भरी जाती है। मौके पर मौजूद लोगों ने कई बार घुमारवीं पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं आई। इसके बाद एक परिचित व्यक्ति ही कार सहित विपन को अस्पताल ले गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पिता प्रधान, सच सामने लाने की मांग
विपन की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या के पहलुओं से जांच कर रही है। विपन के पिता भपराल पंचायत के प्रधान हैं। परिजनों ने मांग की है कि विपन की मौत का सच सामने आना चाहिए। हाईवे और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए। विपन के साथ किसी अन्य की मौजूदगी की जांच की जाए। हीलियम गैस सिलिंडर की खरीद और स्रोत का पता लगाया जाए। उधर, विपन के साथ रहने वाले लोगों का कहना है कि घटना के कई घंटे पहले तक वह सामान्य थे। उनकी बातचीत में ऐसा कोई संकेत नहीं था कि वह तनाव में हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम एम्स के विशेषज्ञों की निगरानी में कराया जाएगा। एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। कार से बरामद सभी सामान को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। कॉल डिटेल, मोबाइल डाटा सहित हर पहलुओं की जांच की जा रही है। - चंद्रपाल सिंह, डीएसपी, घुमारवीं

चार पेज का सुसाइड नोट मिला, पारिवारिक कलह और बैंक में काम के दबाव का जिक्र
नौसेना के पूर्व सैनिक का चार पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पारिवारिक कलह का जिक्र किया है। सुसाइड के नोट के अंत में परिजनों के लिए लिखा है कि मैं जा रहा हूं। मेरी परवाह मत करना। मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। सुसाइड नोट में पूर्व सैनिक ने खुद को ईमानदार व्यक्ति बताया है। साथ ही काम के प्रेशर के बारे भी लिखा है। सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी बच्चों को मारती थी। वह इसे बारे में मना भी करता था। पिता के साथ भी चल रहे विवादों को लेकर सुलह नहीं हो पा रही है। वह समय से कार्यालय जाता था। समय पर काम करता था। बावजूद इसके कार्य स्थल में बहुत दवाब है। उधर, पुलिस ने सुसाइड को नोट कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है। हैंडराइटिंग विशेषज्ञों से सुसाइड नोट की जांच कराई जाएगी। पूर्व सैनिक की लिखावट से सुसाइड नोट की लिखावट को मैच किया जाएगा। पुलिस प्रारंभिक जांच में मामले को आत्महत्या का ही मान रही है। हालांकि अन्य पहलुओं को भी देखा जा रहा है।

बता दें कि वीरवार रात को घुमारवीं के बल्लू में नौसेना के पूर्व सैनिक विपन ठाकुर निवासी गांव भपराल का शव उनकी ही कार में मिला था। मुंह पर हीलियम गैस के सिलिंडर से जुड़ा ऑक्सीजन मास्क लगा था। उस पर पाॅलिथीन का लिफाफा और सेलो टेप लिपटा हुआ था। विपन वर्तमान में मोरसिंघी स्थित एसबीआई के बैंक में कार्यरत था। वह घुमारवीं शहर में दो बच्चों और पत्नी के साथ क्वार्टर में रहते थे। उनकी इस तरीके की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। लोग बस यही सवाल कर रहे कि आर्थिक और पारिवारिक रूप से संपन्न एक व्यक्ति को इस तरीके से मरने का क्या वजह बनी। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलुओं जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed