फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: First Token Amount of 258 Crore Released by Centre for Jal Jeevan Mission 2.0

हिमाचल: जल जीवन मिशन 2.0 के लिए केंद्र से 258 करोड़ की पहली टोकन राशि जारी

Thu, 30 Apr 2026 09:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Apr 2026 09:43 PM IST
सार

प्रदेश को जल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार से बड़ी वित्तीय मदद मिली है। 

विज्ञापन
Himachal: First Token Amount of 258 Crore Released by Centre for Jal Jeevan Mission 2.0
जल जीवन मिशन(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश को जल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार से बड़ी वित्तीय मदद मिली है। जल शक्ति मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2026-27 के तहत जल जीवन मिशन 2.0 के लिए प्रदेश को 258.07 करोड़ का अस्थायी आवंटन किया है। उप मुख्यमंंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केद्र सरकार की ओर से जारी पत्रों के माध्यम से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी साझा की है। इस राशि का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल से जल पहुंचाने और जल ढांचे को सुदृढ़ करने में किया जाएगा। आवंटित बजट को विभिन्न कार्यक्षेत्रों में विभाजित किया गया है।

विज्ञापन


इसमें 146.91 करोड़ उन मल्टी विलेज स्कीम परियोजनाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं, जो 75 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुकी हैं। इसके अलावा 31.56 करोड़ सिंगल-विलेज स्कीम और अन्य योजनाओं के लिए, 56.86 करोड़ सहायता गतिविधियों तथा 22.74 करोड़ जल गुणवत्ता निगरानी और निरीक्षण के लिए तय किए गए हैं। मिशन की शुरुआत को गति देने के लिए केंद्र ने 3.16 करोड़ की टोकन मदर सैंक्शन भी जारी की है, जिसे पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से वितरित किया गया। यह राशि विशेष रूप से अनुसूचित जाति और जनजाति बहुल क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने पर केंद्रित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed