फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal FIR registered against eight people including minister Jagat Singh Negi son Vikram

Himachal News: मंत्री जगत सिंह नेगी के बेटे विक्रम समेत आठ पर एफआईआर दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच, जानें मामला

Thu, 17 Jul 2025 06:52 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 17 Jul 2025 06:52 PM IST
सार

कांग्रेस के मंत्री जगत सिंह नेगी के बेटे विक्रम सिंह नेगी और 7 अन्य पर केस हुआ है। भाजपा जिला अध्यक्ष किन्नौर यशवंत सिंह नेगी की शिकायत पर यह केस दर्ज हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal FIR registered against eight people including minister Jagat Singh Negi son Vikram
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का पुतला फूंकने पर पुलिस स्टेशन रिकांगपिओ में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बेटे और सात अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष किन्नौर यशवंत सिंह नेगी की शिकायत पर यह केस दर्ज हुआ है। उधर, पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक एस ने बताया कि भाजपा नेताओं ने रिकांगपिओ में बिना प्रशासन की अनुमति के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला फूंकने को लेकर शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि पुतला फूंकने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें कांग्रेस के मंत्री जगत सिंह नेगी के बेटे विक्रम सिंह नेगी और 7 अन्य पर केस हुआ है। अन्य 7 लोगों में नार्मल चंद्र, सूर्य बोरस, कुलवंत नेगी, मान चंद नेगी, राम मोहन, जय किशन और राकेश कुमार हैं। इस मामले में पुलिस अधीक्षक किन्नौर को एक लिखित शिकायत पत्र जिला अध्यक्ष भाजपा यशवंत नेगी ने दिया है।
विज्ञापन


इस मामले में बीएनएस की धारा 173, धारा 189 (2) और 292 लगाई गई है। वहीं यशवंत सिंह नेगी ने कहा कि ऐसा कृत्य दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। यह पूरा प्रकरण प्रशासन और पुलिस के संबंधित अधिकारियों की अनुमति के बिना अंजाम दिया गया। यह कृत्य न केवल राजनीति से प्रेरित है, बल्कि हिमाचल प्रदेश के एक सम्मानित जननेता की प्रतिष्ठा और गरिमा को धूमिल करने का प्रयास है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रशासन और पुलिस सत्ताधारी दल के राजनीतिक दबाव में काम कर रहे हैं और अपने कर्तव्यों की अनदेखी कर रहे हैं। भाजपा किन्नौर ने मामले की निष्पक्ष जांच की उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed