फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal february 2025 ka mausam rain and snowfall update chances of rain snowfall in some areas today

Himachal Weather: नारकंडा समेत कई इलाकों में हिमपात; शिमला-कांगड़ा में भारी बारिश, ठंड बढ़ी; जानें मौसम अपडेट

Wed, 05 Feb 2025 11:02 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 05 Feb 2025 11:02 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वीरवार से मौसम साफ रहेगा। प्रदेश के मैदानी जिलों में छह और सात फरवरी को घना कोहरा पड़ सकता है।

विज्ञापन
himachal february 2025 ka mausam rain and snowfall update chances of rain snowfall in some areas today
नारकंडा में बर्फबारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल के पहाड़ों पर ताजा हिमपात और शिमला व धर्मशाला समेत कई इलाकों में बारिश हुई है। मौसम में इस बदलाव के चलते प्रदेश के कई इलाकों में पारा गिर गया है। कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा और सिरमौर जिलों के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वीरवार से मौसम साफ रहेगा। प्रदेश के मैदानी जिलों में छह और सात फरवरी को घना कोहरा पड़ सकता है।

विज्ञापन


विज्ञापन





मंगलवार को मौसम ने करवट ली और तेज हवाएं चलती रहीं। अटल टनल रोहतांग सहित पांगी, भरमौर, धौलाधार, सिरमौर के चूड़धार और किन्नौर की चोटियों पर बर्फबारी हुई। वहीं, राजधानी शिमला, धर्मशाला, कांगड़ा, मंडी, चंबा, हमीरपुर, ऊना, सिरमौर और कुल्लू के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। सुबह अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में सैलानियों ने बर्फबारी के बीच खूब मस्ती की। बर्फबारी के चलते अटल टनल होकर केलांग जाने वाली निगम की बस सेवा बंद हो गई है। रोहतांग और कुंजम दर्रा में 10 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अटल टनल के आसपास में दो सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है। चंबा के भरमौर और पांगी की चोटियों पर नौ सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। मणिमहेश, कुगती, चौविया, खपरांस, कालीछौह और कांगड़ा में धौलाधार की पहाड़ियों पर भी हिमपात हुआ है। कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। इससे फसलों को संजीवनी मिली है। हालांकि, गेहूं के लिए अभी और बारिश की आवश्यकता है।

जनजातीय जिला किन्नौर के भी अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। उधर, राजधानी शिमला में दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर को शहर में हल्की बारिश हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 25.0, बिलासपुर में 23.2, सुंदरनगर में 22.9, भुंतर में 22.8, सोलन-कांगड़ा में 22.0, मंडी में 20.7, नाहन में 20.0, धर्मशाला में 17.9, शिमला में 17.6, मनाली में 14.7, कल्पा में 7.0 और केलांग में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
ताबो -7.1
कुकुमसेरी -3.4
केलांग 0.3
कल्पा 2.4
ऊना  3.0
सोलन 4.0
मनाली 4.1
बिलासपुर 4.7
धर्मशाला 5.0
मंडी 6.0
शिमला 7.5
कांगड़ा  7.8

कुल्लू में हाईवे 305 यातायात के लिए अवरुद्ध
ताजा बर्फबारी से अटल टनल से गुजरने वाला हाईवे तीन और जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाला हाईवे 305 यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। रात भर हुई बर्फबारी और बारिश से जिले के किसान बागवानों के चेहरे खिल गए हैं वहीं पर्यटन कारोबारी भी गदगद हैं।

घर की छतों से बर्फ हटा रहे हैं लोग
जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ मुख्यालय में एक फीट, जबकि ऊपरी क्षेत्रों में 2 फीट के करीब ताजा बर्फबारी ने किसानों भगवानों को बड़ी राहत देने का काम किया है। बर्फबारी के बाद क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं, जनजातीय क्षेत्र के विभिन्न रूटों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ गई है। एचआरटीसी प्रबंधन ने बिगड़ते मौसम को देखते हुए मंगलवार देर रात तक विभिन्न रूटों पर भेजी गई बसों को किलाड़ मुख्यालय में वापस बुला लिया। जिससे किसी प्रकार की कोई दिक्कत सामने न आए। बुधवार कल सुबह से ही घरों की छतों पर गिरी बर्फ को हटाने में लोग जुटे दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed