फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Express will not run from Una on Tuesday it was cancelled from Delhi on Monday

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! मंगलवार को ऊना से नहीं चलेगी हिमाचल एक्सप्रेस, सोमवार को दिल्ली से रही कैंसिल

Mon, 25 Nov 2024 08:34 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 25 Nov 2024 08:34 PM IST
सार

ऊना से दिल्ली जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार रात यहां से कैंसिल रहेगी। ट्रेन के कैंसिल रहने का कारण दिल्ली में एनएच निर्माण को लेकर ट्रेनों के आवागमन का प्रस्तावित मेगा ब्लॉक है।

विज्ञापन
Himachal Express will not run from Una on Tuesday it was cancelled from Delhi on Monday
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ट्रेन सफर से मंगलवार रात को दिल्ली जाने की योजना बनाकर तैयार बैठे यात्रीगण कृपया ध्यान दें। दौलतपुर चौक, अंब, अंदौरा से होकर ऊना से दिल्ली जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार रात यहां से कैंसिल रहेगी।
विज्ञापन


ये है ट्रेन के कैंसिल होने की वजह
रेलवे बोर्ड ने इसकी जानकारी यात्रियों के हित के लिए साझा की है। इसलिए दिल्ली जाने की योजना बनाए बैठे यात्री अभी से अन्य परिवहन माध्यमों से अपने सुहाने सफर का विकल्प तलाश कर लें। ऊना दिल्ली के बीच प्रतिदिन आवागमन करने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन यहां सोमवार रात को ऊना के लिए रफ्तार नहीं भर पाई। वहीं, मंगलवार को ऊना से यह दिल्ली नहीं जाएगी। ट्रेन के कैंसिल रहने का कारण दिल्ली में एनएच निर्माण को लेकर ट्रेनों के आवागमन का प्रस्तावित मेगा ब्लॉक है। रेलवे ने वैसे तो विभिन्न ट्रेनें कैंसिल की हैं, लेकिन जिला ऊना से आवागमन करने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो राजधानी में एनएच निर्माण के चलते दिल्ली से प्रतिदिन रात 11:50 बजे ऊना के लिए रफ्तार भरने वाली ट्रेन सोमवार को कैंसिल करनी पड़ी। ट्रेन के ऊना न पहुंचने के चलते यह ट्रेन मंगलवार रात 9:05 बजे दौलतपुर चौक, अंब अंदौरा में 9:20 बजे तो ऊना रेलवे स्टेशन से 9:53 बजे दिल्ली रवाना नहीं हो पाएगी। फिलहाल ट्रेन कैंसिल होने से मंगलवार रात को दिल्ली जाने की योजना बनाकर बैठे यात्रियों ने अभी से अन्य माध्यम से यात्रा करने की तैयारी करनी शुरू कर दी है। जबकि सोमवार रात ट्रेन से जिला में आने वाले यात्री खासे परेशान रहे उन्हें बस के माध्यम से ही यहां आना पड़ा।

दिल्ली में एनएच निर्माण के कारण हिमाचल एक्सप्रेस सोमवार रात को कैंसिल की गई है। जबकि दौलतपुर, अंब अंदौरा व ऊना रेलवे स्टेशनों से भी ट्रेन मंगलवार को दिल्ली नहीं जाएगी- मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, रेलवे बोर्ड अंबाला मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed