फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal EX CM Virbhadra Singh Statue Sonia Priyanka Gandhi Unveiled Shimla Ridge

Shimla: वीरभद्र की प्रतिमा की झलक पाने को रिज पर उमड़ा जन सैलाब, नाचते-गाते पूरे प्रदेश से पहुंचे समर्थक

Mon, 13 Oct 2025 06:51 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 13 Oct 2025 06:51 PM IST
सार

Shimla Virbhadra Singh Statue: हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की रिज पर लगी प्रतिमा का सोमवार को अनावरण किया गया।  ढोल-नगाड़ों के साथ परंपरागत परिधानों में नाचते गाते हुए लोग कार्यक्रम में पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal EX CM Virbhadra Singh Statue Sonia Priyanka Gandhi Unveiled Shimla Ridge
मंच पर मौजूद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी व अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा की झलक पाने के लिए सोमवार को शिमला के रिज मैदान पर जन सैलाब उमड़ आया। ढोल-नगाड़ों के साथ परंपरागत परिधानों में नाचते गाते हुए लोग कार्यक्रम में पहुंचे। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जैसे ही रिमोट से प्रतिमा का अनावरण किया, राजा साहब अमर रहे के नारों से रिज गूंज उठा। इस दौरान कुछ लोग भावुक भी हो गए।

विज्ञापन


रिज मैदान और मॉल रोड की ओर जाने वाली शहर की सभी सड़कें सोमवार को वीरभद्र सिंह की तस्वीरों वाले झंडों और बैनरों से सजी थीं। सुबह नौ बजे से आयोजन स्थल पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। आयोजन स्थल पर प्रवेश के लिए कई बार पुलिस कर्मियों और लाेगों के बीच नोकझोंक भी हुई। वीआईपी ब्लॉक तक जाने के लिए आशियाना रेस्टोरेंट के एंट्री प्वाइंट से रास्ता बनाया गया था। मेयर सुरेंद्र चौहान जब निगम पार्षदों के साथ इस ओर जाने लगे तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। मेयर सादगी से बोलते रहे, मैं सुरेंद्र चौहान हूं, मेरा आई कार्ड अभी बना नहीं है। इस पर पार्षदों ने भी पुलिस कर्मियों को समझाया। इसके बाद जो लोग रिज तक नहीं पहुंच पाए, उन्होंने स्कैंडल प्वाइंट पर लगाई गई एलईडी स्क्रीन पर समारोह का सीधा प्रसारण देखा। मंच के आसपास सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के बड़े कटआउट लगाए गए थे, जबकि वीरभद्र सिंह के पोस्टर और झंडे पूरे रिज मैदान पर लहरा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुक्खू जैसे ही मंच पर पहुंचे, विक्रमादित्य सिंह ने उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने हाथ मिलाने के बाद विक्रमादित्य को गले लगा दिया। सोनिया गांधी किन्नौरी टोपी पहनकर सभा स्थल पर पहुंचीं। स्वागत के लिए खड़ी तिब्बती समुदाय की महिलाओं ने जब सराफा देने का आग्रह किया तो सोनिया ने रुक कर सम्मान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विक्रमादित्य सिंह की पत्नी डॉ. अमरीन कौर भी पहुंचीं, मंच के सामने पहली पंक्ति में बैठकर उन्होंने कार्यक्रम देखा। माल रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सैलानी भी नाटी पर थिरकते दिखे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद समर्थक विक्रमादित्य सिंह को कंधे पर उठाकर मंच से गाड़ी तक लेकर गए। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब लोगों का हुजूम खाना खाने के लिए पदमदेव कांप्लेक्स एक्सटेंशन की ओर बढ़ा तो बड़ी संख्या में लोग वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि देने के लिए कतार में खड़े भी दिखे।

विज्ञापन

जब तक राजा साहब रहे, किसी के आगे हाथ नहीं फैलाने पड़े
रामपुर से पहुंचीं भगती देवी ने भावुक होकर बताया कि राजा साहब ने हमें सब कुछ दिया। जब तक राजा साहब थे किसी के आगे हाथ नहीं फैलाने पड़े। रोहडू की चिंता देवी ने कहा कि हम वीरभद्र सिंह के साथ बहुत प्रेम करते थे, आज भी राजा साहब बहुत याद आते हैं। चंबा के नारायण सिंह ने कहा, अभी भी लगता है जैसे राजा साहब हमारे आसपास ही हैं। चौपाल के सबला राम ने कहा कि परमार के काम को वीरभद्र सिंह ने आगे बढ़ाया। चिड़गांव से मनसा राम ने कहा वीरभद्र सिंह की दिखाई राह पर आज हिमाचल आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed