फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal ED arrests key agent in QFX fraud case court sends him to nine-day custody

Himachal : क्यूएफएक्स धोखाधड़ी मामले में ईडी ने मुख्य एजेंट किया गिरफ्तार, कोर्ट ने नौ दिन की हिरासत में भेजा

Thu, 18 Sep 2025 09:46 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 18 Sep 2025 09:46 PM IST
सार

ईडी ने क्यूएफएक्स/वाईएफएक्स/बॉटब्रो प्लेटफार्मों के जरिये किए गए बड़े निवेश घोटाले में भारत में सक्रिय मुख्य एजेंट हरिंदरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। विशेष पीएमएलए अदालत चंडीगढ़ ने आरोपी को नौ दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal ED arrests key agent in QFX fraud case court sends him to nine-day custody
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने क्यूएफएक्स/वाईएफएक्स/बॉटब्रो प्लेटफार्मों के जरिये किए गए बड़े निवेश घोटाले में कार्रवाई करते हुए भारत में सक्रिय मुख्य एजेंट हरिंदरपाल सिंह को मनी लांड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है। विशेष पीएमएलए अदालत चंडीगढ़ ने आरोपी को नौ दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है। ईडी की जांच कई एफआईआर पर आधारित है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में आईपीसी की धारा 120बी, 406 और 420 के तहत केस दर्ज हुए थे।

विज्ञापन


आरोप था कि क्यूएफएक्स समूह की कंपनियों और उनके एजेंटों ने हजारों निवेशकों को फॉरेक्स ट्रेडिंग योजनाओं के नाम पर हर महीने 5 से 6 प्रतिशत का पक्का मुनाफा देने का झांसा देकर ठगा। जांच में खुलासा हुआ कि इस सिंडिकेट का संचालन दुबई से नवाब उर्फ लविश चौधरी कर रहा था। भारत में एजेंटों के नेटवर्क के जरिये करोड़ों रुपये इकट्ठे किए गए और बाद में शेल कंपनियों एवं पेमेंट गेटवे के जरिए उनकी असलियत छिपाने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं, इन प्लेटफार्मों के नाम और स्वरूप भी हर कुछ महीनों में बदल दिए जाते थे, जिससे नए निवेशक आसानी से फंस सकें और धोखाधड़ी का सिलसिला जारी रहे।

विज्ञापन

जांच में सामने आया कि हरिंदर पाल सिंह सिंह ब्रदर्स टीम का प्रमुख था। वह भारत के एजेंट नेटवर्क और दुबई के मास्टरमाइंड के बीच अहम कड़ी था। इसी सक्रिय भूमिका के चलते उसे गिरफ्तार किया गया। इससे पहले 11 फरवरी और 4 जुलाई 2025 को ईडी ने कई ठिकानों पर छापा मार कर करीब 400 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त की थी। ईडी ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी वैधता की पूरी तरह जांच-पड़ताल कर लें। किसी भी संदिग्ध या अवैध निवेश योजना की जानकारी तुरंत कानून प्रवर्तन एजेंसियों को दें। फिलहाल इस मामले में और अधिक एजेंटों की पहचान करने, बाकी बचे अवैध पैसों का पता लगाने और दुबई से संचालित मास्टरमाइंड के संबंध में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed