फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Divyang women team won T-20 Cup Delhi was defeated in the final of the competition held in Jharkhand

Himachal: बेटियों ने रचा इतिहास, दिव्यांग महिला टीम टी-20 कप जीता; प्रतियोगिता के फाइनल में दिल्ली को हराया

Thu, 02 Jan 2025 05:49 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 02 Jan 2025 05:49 PM IST
सार

दिव्यांगों के लिए कार्य कर रही संस्था दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के तत्वावधान में झारखंड के रामगढ़ शहर में छावनी फुटबाल ग्राउंड में तीसरी दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की दिव्यांग महिला टीम ने राष्ट्रीय टी-20 प्रतियोगिता जीतकर इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन
Himachal Divyang women team won T-20 Cup Delhi was defeated in the final of the competition held in Jharkhand
झारखंड की हुई राष्ट्र स्तरीय टी-20 प्रतियोगिता जीतने वाली हिमाचल प्रदेश की दिव्यांग महिला विजेता टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की दिव्यांग महिला टीम ने राष्ट्रीय टी-20 प्रतियोगिता जीतकर इतिहास रच दिया है। हिमाचल की टीम ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम को मात दी। हिमाचल ने दिल्ली को 9 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

विज्ञापन


दिव्यांगों के लिए कार्य कर रही संस्था दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के तत्वावधान में झारखंड के रामगढ़ शहर में छावनी फुटबाल ग्राउंड में तीसरी दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें हिमाचल ने निर्धारित 12 ओवर में दिल्ली को 83 रन का लक्ष्य दिया। दिल्ली टीम 12 ओवर में महज 74 ही बना सकी। हिमाचल की टीम में बिलासपुर से कप्तान रचना कुमारी, रंजना ठाकुर, हेमलता, सपना, मीना, तृप्ता देवी, रेणु कुमारी, जिला हमीरपुर से सोमा देवी, कांगड़ा से उपकप्तान निशा भाटिया, कुल्लू से कांता, ज्योति, किन्नौर से माला भगती शामिल रहीं।
विज्ञापन


टीम की देखरेख के लिए शिक्षक बिलासपुर संगीत चौहान मंडी और कांता देवी कुल्लू से मौजूद रहीं। कुल्लू से गई अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी ज्योति ने कहा कि पहले मैच में हिमाचल प्रदेश ने झारखंड को टक्कर देकर जीत हासिल की। सेमीफाइनल में ओडिशा को हराया और फाइनल मैच दिल्ली के साथ हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed