फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Deputy CM Mukesh Agnihotri said Government will not take money from temples for government schemes

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री बोले- सरकारी योजनाओं के लिए मंदिरों से पैसा नहीं लेगी सरकार, BJP कर रही दुष्प्रचार

Sun, 02 Mar 2025 03:18 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 02 Mar 2025 03:18 PM IST
सार

मंडी में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी किसी भी योजना के लिए किसी भी मंदिर से कोई पैसा नहीं लेगी।

विज्ञापन
Himachal Deputy CM Mukesh Agnihotri said Government will not take money from temples for government schemes
मुकेश अग्निहोत्री/जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार अपनी किसी भी योजना के लिए किसी भी मंदिर से कोई पैसा नहीं लेगी। यह बात उन्होंने आज मंडी में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कही। मुकेश अग्निहोत्री ने स्पष्ट कहा कि मंदिरों से जुड़ा भाषा एवं संस्कृति विभाग उनके पास ही है और वे स्पष्ट कह रहे हैं कि किसी भी सरकारी योजना के लिए मंदिरों से पैसा नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन


'भाजपा कर रही दुष्प्रचार'
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मंदिरों के पैसों का पहले सीएम राहत कोष और आपदा या किसी अन्य परिस्थिति में किया जाता रहा है, लेकिन इसके अलावा इन पैसों का कहीं और कोई इस्तेमाल नहीं होगा। कानूनों के तहत मंदिर या ट्रस्ट अपनी इच्छा से किसी गरीब की मदद कर सकते हैं जिसके लिए उन्हें स्वयं निर्णय लेना होता है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा द्वारा किया जा रहा दुष्प्रचार है, लेकिन भाजपा को इससे कुछ भी हासिल नहीं होने वाला।
विज्ञापन


'कुंभ स्नान को लेकर भी जयराम ठाकुर को होती है आपत्ति'
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तभी से ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा के कुछ अन्य नेता लगातार सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। इन्हें हमारे कुंभ स्नान को लेकर भी आपत्ति होती है। जयराम को इससे कोई फायदा नहीं मिलेगा। जितने धार्मिक वो हैं उतने ही धार्मिक हम भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




'सरकार मंदिरों की करती है सहायता'
मुकेश ने कहा कि प्रदेश के 36 मंदिर प्रदेश सरकार के अधीन हैं जिनमें से 4 या 5 मंदिरों की ही आर्थिक स्थिति ठीक है, जबकि बाकी मंदिर इस स्थिति में नहीं हैं कि वे पैसा दे पाएं। प्रदेश के मंदिरों की जमापूंजी करीब 500 करोड़ है, लेकिन इन पैसों से प्रदेश सरकार का कुछ नहीं होने वाला। प्रदेश सरकार का 55 हजार करोड़ का बजट है। सरकार उल्टा मंदिरों को सहायता देती है। इससे पहले मुकेश अग्निहोत्री ने सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित बाइक रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed