{"_id":"6ab40403a6249d11df021c22","slug":"himachal-department-of-higher-education-services-of-part-time-water-carriers-and-peons-to-be-regularized-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल उच्च शिक्षा विभाग: अंशकालिक जल वाहकों और चपरासियों की सेवाएं होंगी नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल उच्च शिक्षा विभाग: अंशकालिक जल वाहकों और चपरासियों की सेवाएं होंगी नियमित
Wed, 23 Sep 2026 10:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:23 PM IST
सार
उच्च शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए पात्र अंशकालिक जल वाहकों और दैनिक वेतन भोगी चपरासियों की सेवाएं नियमित करने को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशालय।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
उच्च शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए पात्र अंशकालिक जल वाहकों और दैनिक वेतन भोगी चपरासियों की सेवाएं नियमित करने को मंजूरी दे दी है। नियमितीकरण चतुर्थ श्रेणी (चपरासी-सह-चौकीदार) के उपलब्ध रिक्त पदों के विरुद्ध वरिष्ठता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए निर्धारित अवधि की सेवा पूरी कर चुके पात्र कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। कर्मचारियों को यथासंभव वर्तमान तैनाती स्थल पर ही नियमित किया जाएगा। तैनाती में बदलाव के लिए सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति जरूरी होगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के उप निदेशकों और संस्थान प्रमुखों को प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करने और जरूरी दस्तावेज जुटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन