फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Deliberations begin on the appointment of teachers and principals in CBSE schools.

हिमाचल: सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की नियुक्ति पर मंथन शुरू, सीएम ने की उच्चस्तरीय बैठक

Mon, 13 Jul 2026 08:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Jul 2026 08:07 PM IST
सार

प्रदेश के सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की नियुक्ति को लेकर सरकार ने मंथन तेज कर दिया है। सूत्रों के अनुसार बैठक में सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती, प्रधानाचार्यों की तैनाती, प्रशासनिक व्यवस्था और संचालन तंत्र को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। 

विज्ञापन
Himachal: Deliberations begin on the appointment of teachers and principals in CBSE schools.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की नियुक्ति को लेकर सरकार ने मंथन तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को इस विषय पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और अब तक की प्रगति का विस्तृत ब्योरा लिया। सूत्रों के अनुसार बैठक में सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती, प्रधानाचार्यों की तैनाती, प्रशासनिक व्यवस्था और संचालन तंत्र को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर गठित कैबिनेट सब-कमेटी की फाइल भी तलब की और अधिकारियों से अब तक हुई कार्रवाई तथा संभावित विकल्पों की जानकारी मांगी। बैठक में इस बात पर मंथन किया गया कि सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की नियुक्ति किस मॉडल के तहत की जाए, ताकि इन स्कूलों में पढ़ाई सुचारु रूप से चल सके। सरकार का प्रयास है कि नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द अंतिम रूप देकर स्टाफ की कमी दूर की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विभिन्न प्रशासनिक और कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कई विकल्पों पर विचार किया गया है। सरकार चाहती है कि नियुक्ति व्यवस्था ऐसी हो, जिससे स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित न हों और सीबीएसई मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री स्तर पर समीक्षा के बाद अब इस मुद्दे को 20 जुलाई को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जा सकता है। नियुक्तियों से संबंधित अंतिम निर्णय राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिए जाने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed