फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Day 2025 state level function in Pangi for the first time women will get Rs 1500

Himachal Day 2025: हिमाचल दिवस आज, पांगी में पहली बार राज्य स्तरीय समारोह, महिलाओं को मिलेंगे 1500-1500 रुपये

Tue, 15 Apr 2025 09:46 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो/पांगी/किलाड़/शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो/पांगी/किलाड़/शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 15 Apr 2025 09:46 AM IST
सार

Himachal Day 2025: पांगी में पहली बार राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन हो रहा है। सोमवार को पांगी पहुंचे सीएम ने कहा कि महिलाओं को अप्रैल, मई और जून की एक साथ इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि का तोहफा मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Day 2025 state level function in Pangi for the first time women will get Rs 1500
चंबा के दुर्गम क्षेत्र पांगी के धनवास पहुंचने पर बच्चों से दुलार करते सीएम सुक्खू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल दिवस पर जनजातीय क्षेत्र पांगी की महिलाओं के लिए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू 1500-1500 रुपये देने की सौगात देंगे। पांगी में पहली बार राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन हो रहा है। सोमवार को पांगी पहुंचे सीएम ने कहा कि महिलाओं को अप्रैल, मई और जून की एक साथ इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि का तोहफा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में रिक्त चल रहे पदों को युक्तिकरण से भरा जाएगा। सरकार इसके लिए प्रयासरत है।

विज्ञापन


उधर, कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए तीन फीसदी महंगाई भत्ते का एलान भी संभावित है। सीएम का चौपर से किलाड़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। सीएम ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र में बड़े आयोजनों का मकसद यह है कि लोगों की समस्या तक पहुंचें। कहा कि सर्दियों में पूरा इलाका देश दुनिया से कट जाता है, यह कैसे बहाल रहेगा इसके लिए भी सरकार उचित कदम उठाएगी। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पांगी वासियों के लिए सौगातों का उड़नखटोला भरकर लाया हूं। पांगी एवं ट्राइबल क्षेत्रों में स्कीम बेस्ड योजनाएं लाएंगे ताकि उनका लाभ सीधे तौर पर लोगों को मिल सके। स्पीति में जिस प्रकार की समस्याएं थी, उसमें से 80 प्रतिशत समस्याओं का समाधान करा दिया गया है। दूसरे हिमाचल दिवस समारोह के दौरान प्रदेश में राजनीतिक आपदा थी। अब तीसरा हिमाचल दिवस जनजातीय क्षेत्र पांगी में मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने यह दीं सौगात : मुख्यमंत्री ने मिनी सचिवालय भवन किलाड़, बस अड्डा का उद्घाटन, आईटीआई भवन किलाड़ का उदघाटन, जीएचएस लूज के लिए अतिरिक्त कक्षाओं की आधारशिला, किलाड़ मार्केट यार्ड की आधारशिला, किलाड़ बस अड्डा से वैकल्पिक सड़क का उदघाटन, विद्युत उपमंडल किलाड़ के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, नागरिक अस्पताल किलाड़ का उदघाटन, स्वास्थ्य उप-केंद्र रेई और हुडन का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने धनवास में विद्युत बोर्ड की एक मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी और लोक निर्माण विभाग विश्राम-गृह परिसर किलाड़ में पौधरोपण भी किया। 

जयराम ने हिमाचल दिवस की दी बधाई
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को हिमाचल प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक धरोहर एवं आध्यात्मिक चेतना की पावन धरा है। उन्होंने हिमाचल के सभी देवी-देवताओं से प्रदेश की निरंतर प्रगति, सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed