फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Cyber police SEBI will work together against fraud in the name of investment

हिमाचल प्रदेश: निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के खिलाफ साइबर पुलिस, सेबी मिलकर करेंगे काम, जानें विस्तार से

Wed, 30 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 30 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

राज्य सीआईडी की साइबर क्राइम विंग और सेबी के अधिकारियों के बीच मंगलवार को वर्चुअल बैठक हुई। वहीं, निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के खिलाफ हिमाचल साइबर पुलिस और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) अब मिलकर काम करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Cyber police SEBI will work together against fraud in the name of investment
आईपीएस मोहित चावला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के खिलाफ हिमाचल साइबर पुलिस और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) अब मिलकर काम करेंगे। राज्य सीआईडी की साइबर क्राइम विंग और सेबी के अधिकारियों के बीच मंगलवार को हुई वर्चुअल बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में सेबी ने हिमाचल में बढ़ते वित्तीय अपराधों विशेषकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निवेश का झांसा देकर की जाने वाली धोखाधड़ी को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए संयुक्त प्रयास शुरू करने का भरोसा दिलाया है। सेबी के साथ मिलकर काम करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बनेगा।

विज्ञापन

हालांकि, राजस्थान भी इसके लिए प्रयासरत है। हिमाचल साइबर पुलिस ने सेबी को आम लोगों की सुविधा के लिए हॉटलाइन शुरू करने, जागरूकता कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया हेशटैग जोड़ने और आरबीआई की तर्ज पर किसी प्रभावशाली शख्सियत को रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने का सुझाव दिया। सेबी की सहायक महाप्रबंधक डाॅ. सोनिया शाह (मीडिया मॉनिटरिंग सेल) और विशाल सूद ने हिमाचल साइबर पुलिस के सुझावों की प्रशंसा की। सेबी मुख्यत: निवेशकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए सुरक्षात्मक कार्य करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निवेशकों को उत्पादों, जोखिम और अधिकारों को लेकर जानकारी देने और स्टॉक एक्सचेंज और म्यूचुअल फंड का पंजीकरण और नियंत्रण भी सेबी के क्षेत्राधिकार में आता है। सेबी भारतीय पूंजी बाजार का नजर रखने वाली इकाई है, जो सुनिश्चित करती है कि बाजार सुचारू रूप से पारदर्शी तरीके से और निवेशकों के हितों की रक्षा करते हुए काम करे। हिमाचल से डीआईजी साइबर क्राइम की अगुवाई में साइबर पुलिस स्टेशन मंडी के एसएचओ मनमोहन सिंह, साइबर पुलिस स्टेशन धर्मशाला के एसएचओ प्रवीण धीमान और साइबर पुलिस स्टेशन शिमला के एसएचओ विपिन कुमार बैठक में मौजूद रहे।

विज्ञापन

सेबी के अधिकारियों के साथ मंगलवार को हुई बैठक में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के खिलाफ मिलकर काम करने पर चर्चा हुई है। उम्मीद है जल्द ही इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित होगा। सेबी को हॉट लाइन सुविधा शुरू करने, जागरूकता कार्यक्रमों को हेशटैग से जोड़ने और प्रभावशाली शख्सियत को रोल मॉडल के रूप में साथ जोड़ने का सुझाव भी दिया है। - मोहित चावला, डीआईजी, साइबर क्राइम, स्टेट सीआईडी, हिमाचल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed