{"_id":"66eacc73136767ec040e6289","slug":"himachal-cryptocurrency-fraud-case-sit-will-go-to-kolkata-in-search-of-businessman-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामला: कारोबारी की तलाश में कोलकाता जाएगी एसआईटी, 20 अरब तक पहुंचा घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामला: कारोबारी की तलाश में कोलकाता जाएगी एसआईटी, 20 अरब तक पहुंचा घोटाला
Wed, 18 Sep 2024 06:20 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 18 Sep 2024 06:20 PM IST
सार
हिमाचल में क्रिप्टोकरेंसी घोटाला 20 अरब तक पहुंच गया है। ऐसे में पुलिस की एसआईटी को एक कारोबारी की तलाश है। एसआईटी जल्द कोलकाता और पंजाब में दबिश देने जा रही है।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले के तार कोलकाता से भी जुड़े हैं। पुलिस की एसआईटी को एक कारोबारी की तलाश है। एसआईटी जल्द कोलकाता और पंजाब में दबिश देने जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई खुलासे हो रहे हैं। प्रदेश में क्रिप्टोकरेंसी घोटाला 20 अरब तक पहुंच गया है। इस मामले में पुलिस ने 89 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर ठगी को लेकर 20 मामले दर्ज किए गए हैं। 6 लोगों की धनराशि भी वापस हो गई है। मामले में चार चार्जशीट दायर कर दी हैं।
लंबे समय से हिमाचल प्रदेश विधानसभा में यह मामला उठता आ रहा है। सबसे पहले यह मामला हिमाचल प्रदेश विधानसभा में निर्दलीय विधायक रहे चुके होशियार सिंह ने उठाया था। इसके बाद राज्य सरकार ने इस मामले में कमेटी का गठन किया गया। इस बार भी मानसून सत्र में यह मामला उठा है। पुलिस एसआईटी सुभाष को मुख्य आरोपी मानकर चल रही है। यह आरोपी दुबई में छिपा है। एसआईटी आरोपी को स्वदेश लाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों से लगातार संपर्क बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि अगले महीने आरोपी का वीजा खत्म होने जा रहा है। वीजा की अवधि न बढ़े, इसके लिए एसआईटी औपचारिकताओं में जुटी है।