फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress will hold Jai Hind meeting in response to BJP Tiranga Yatra

Himachal Congress: भाजपा की तिरंगा यात्रा के जवाब में कांग्रेस करेगी जय हिंद सभा, जानें विस्तार से

Fri, 23 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 23 May 2025 05:00 AM IST
सार

Himachal Congress: मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि देश के वीर सैनिकों के सम्मान में 30 मई को शिमला में सुबह 11:00 बजे जय हिंद सभा करने का फैसला लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Congress will hold Jai Hind meeting in response to BJP Tiranga Yatra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भाजपा की तिरंगा यात्रा के जवाब में कांग्रेस जय हिंद सभा करेगी। हाईकमान के निर्देश पर राजधानी शिमला स्थित होटल पीटरहाॅफ में 30 मई को सभा होगी। तैयारियों का जायजा लेने वीरवार शाम पार्टी के सह प्रभारी विदित चौधरी शिमला पहुंचे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी कैबिनेट मंत्री और पार्टी विधायक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। 24 से 31 मई में तक पूरे देश में कांग्रेस पार्टी जय हिंद सभाओं का आयोजन कर रही है।

विज्ञापन


भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और सम्मान को पूरे देश में जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने जय हिंद सभाएं करने का फैसला लिया है। सभाओं का यह अभियान 24 से 31 मई तक देश के 16 प्रमुख शहरों में चलेगा। इस पहल के माध्यम से पार्टी न केवल सेना के प्रति सम्मान व्यक्त करेगी। केंद्र सरकार से सुरक्षा चूक और हालिया आतंकवादी घटनाओं पर जवाबदेही की मांग भी करेगी। जय हिंद सभा में केवल राजनीति से जुड़े लोग ही नहीं, बल्कि सेना के पूर्व अधिकारी, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा नेता भी शामिल होंगे।

विज्ञापन

अजय माकन, रजनी पाटिल रहेंगी मौजूद
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि देश के वीर सैनिकों के सम्मान में 30 मई को शिमला में सुबह 11:00 बजे जय हिंद सभा करने का फैसला लिया है। इस सभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता अजय माकन, पार्टी की महासचिव एवं हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल विशेष तौर पर शामिल होंगे।

भाजपा सभी 171 मंडलों में निकाल रही तिरंगा यात्रा
सेना के शौर्य का सम्मान करने के लिए भाजपा पूरे प्रदेश में इन दिनों तिरंगा यात्रा निकाल रही है। महिला मोर्चा सिंदूर यात्रा निकाल रहा है। भाजपा के सभी 171 मंडलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस ने जय हिंद सभा करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed