{"_id":"66fd3d839df15cdc9a017999","slug":"himachal-congress-pratibha-singh-taught-the-lesson-of-following-the-path-of-truth-love-and-non-violence-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: प्रतिभा सिंह ने पढ़ाया सत्य, प्रेम और अहिंसा के पथ का अनुसरण करने का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: प्रतिभा सिंह ने पढ़ाया सत्य, प्रेम और अहिंसा के पथ का अनुसरण करने का पाठ
Wed, 02 Oct 2024 06:03 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:03 PM IST
सार
बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए हमें देशभक्तों के दिखाएं रास्ते का अनुसरण करते हुए किसी भी बलिदान को हमेशा तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर फूल चढ़ाते कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श व प्रेम का पथ आज भी देश का मार्ग प्रशस्त करता है। दो अक्तूबर का यह ऐतिहासिक दिन हमारे लिए तभी सार्थक सिद्ध होगा जब हम उनके दिखाएं गए सत्य, प्रेम और अहिंसा के पथ का अनुसरण करेंगे।
विज्ञापन
बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए हमें देशभक्तों के दिखाएं रास्ते का अनुसरण करते हुए किसी भी बलिदान को हमेशा तैयार रहना चाहिए। इस दौरान प्रतिभा सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर याद किया। उनके छायाचित्र पर पार्टी के अन्य नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज हम देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं। इन नेताओं ने जिस भारत की कल्पना की थी, उसे हम सबको मिलकर साकार करना है। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश प्रगति की राह पर आगे बढ़े, इसके लिए सभी को प्रेमभाव से आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, पूर्व विधायक आदर्श सूद, कांग्रेस महासचिव व हिमुडा उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, उपाध्यक्ष विनीत गौतम, आनंद कौशल, सुधीर आजाद, महासचिव यशपाल तनाईक, सचिव भूपेंद्र कंवर, बलदेव ठाकुर, विकास कालटा, राजेश वर्मा, उषा मेहता, उषा दिबांटा, अध्यक्ष जिला कांग्रेस सेवादल शिमला ग्रामीण, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण,गोपाल शर्मा, शांडिल, श्रीकांत शर्मा, हेमराज, किरपा राम, अनिल चौहान, सतपाल, देवेंद्र मांटा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, डाॅ. दिनेश शर्मा, प्रभा वर्मा, बृंदा सिंह, कृष्णा जरयाल, कमलेश ठाकुर, विन्नी शर्मा, लोकश्वरी देवी आदि मौजूद रहे।