फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu said loan facility started for higher education of orphan children

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- अनाथ बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए ऋण सुविधा शुरू

Tue, 12 Aug 2025 06:07 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 12 Aug 2025 06:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पीटरहॉफ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सरकार की ओर से घोषित 6,000 'चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट' अनाथ बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए सरकार ने 20 लाख रुपये तक ऋण का प्रावधान कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu said loan facility started for higher education of orphan children
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सरकार की ओर से घोषित 6,000 'चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट' अनाथ बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए सरकार ने 20 लाख रुपये तक ऋण का प्रावधान कर दिया है। ऐसे बच्चों को 1 प्रतिशत ब्याज पर यह ऋण मिलेगा। पात्र युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पीटरहाॅफ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉ. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए सरकार की ओर से वित्तीय सहायता दी जा रही है। सुक्खू ने कहा कि राज्य की 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है, लेकिन खेती अब मुख्य आजीविका नहीं रही। सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है और गेहूं, मक्की, कच्ची हल्दी और जौ के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एचआईवी जागरुकता अभियान शुरू
सीएम ने 12 अगस्त से 12 अक्तूबर तक चलने वाले एचआईवी जागरुकता अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान राज्य के 6,000 गांवों और 1,500 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों को कवर करेगा। उन्होंने शिमला में 50 टैक्सी चालकों को कार-बिन वितरित कर दूसरे चरण के अभियान का शुभारंभ किया। पहले चरण में 4,000 कार-बिन वितरित किए गए थे, जबकि दूसरे चरण में 6,000 कार-बिन वितरित किए जाएंगे। उन्होंने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और एचआईवी के प्रति जागरूकता शपथ भी दिलाई।
 
विज्ञापन

रेड रन और साइकिल रन विजेता सम्मानित
सुक्खू ने सरकारी आवास से ‘रेड रन’ और ‘साइकिल रन’ को झंडी दिखाई और विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए युवा ऊर्जा को सही दिशा और मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने राज्य में एचआईवी के 6,408 मामलों पर चिंता व्यक्त की, जिनमें से 1,453 मामले 15-30 वर्ष की आयु के युवाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed