फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu will lay the foundation stone of the state first green hydrogen plant in Nalagarh today

Himachal Pradesh: नालागढ़ में प्रदेश का पहला हरित हाइड्रोजन प्लांट, आज आधारशिला रखेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू

Wed, 05 Feb 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 05 Feb 2025 02:00 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को नालागढ़ में प्रदेश के पहले हरित हाइड्रोजन प्लांट का शिलान्यास करेंगे। 

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu will lay the foundation stone of the state first green hydrogen plant in Nalagarh today
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश को मार्च 2026 तक देश का प्रथम हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्प मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को नालागढ़ में प्रदेश के पहले हरित हाइड्रोजन प्लांट का शिलान्यास करेंगे। यह प्लांट नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दभोटा में बनेगा। इसकी क्षमता एक मेगावाट की होगी। लगभग 9.04 करोड़ रुपये के निवेश से निर्मित किए जाने वाले इस ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट में प्रतिदिन 423 किलोग्राम ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन की क्षमता होगी। इस परियोजना का निर्माण कार्य 18 माह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मार्च 2026 तक हिमाचल को देश का प्रथम हरित ऊर्जा राज्य बनने की दिशा में अग्रसर हैं। प्रदेश सरकार नवाचार एवं अन्य निर्णायक समाधानों के माध्यम से राज्य में 500 मेगावाट सौर ऊर्जा का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कार्य कर रही है। नालागढ़ के पेखुबेला में प्रदेश के सबसे बड़ी 32 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना क्रियाशील है। प्रदेश को पूर्ण रूप से हरित राज्य बनाने के लिए विभिन्न परियोजनाएं निर्मित की जा रही हैं। ऊना, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, मंडी और शिमला में कुल 501 मेगावाट क्षमता के 5 सौर पार्क और 212 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन

दभोटा में चार हजार वर्ग मीटर में बनेगी परियोजना
दभोटा में स्थापित होने वाले एक मेगावाट के ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र की स्थापना के लिए प्रदेश सरकार ने 26 अप्रैल 2023 को ऑल इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता सौर ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, जियो थर्मल ऊर्जा और कंप्रेस्ड बायोगैस के विकास पर केंद्रित है। दभोटा में इस परियोजना के निर्माण के लिए चार हजार वर्ग मीटर भूमि चिह्नित की गई है। इस संयंत्र में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त बिजली का उपयोग कर हाइड्रोजन का उत्पादन किया जाएगा। यह संयंत्र ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में व्यापक कमी लाकर स्वच्छ ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देगा। इस संयंत्र में प्रति वर्ष लगभग 1 लाख 54 हजार 395 किलोग्राम ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed