फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu will go on election campaign from September 22

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 22 सितंबर से चुनाव प्रचार पर निकलेंगे, जानें पूरा शेड्यूल

Thu, 19 Sep 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 19 Sep 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया गया है। ऐसे में वे 22 सितंबर से चुनाव प्रचार पर निकलेंगे। 

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu will go on election campaign from September 22
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 22 सितंबर से चुनाव प्रचार पर निकलेंगे। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू को पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया गया है। इन दोनों राज्यों में चुनावी रैलियां कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों का मुख्यमंत्री जवाब देंगे। सुक्खू की चुनाव रैलियों का शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। 22 और 23 सितंबर को मुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर जा सकते हैं। इसके बाद दोबारा मुख्यमंत्री इस राज्य में प्रचार के लिए जाएंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर और तीसरे चरण का मतदान एक अक्तूबर को होना है। इसके अलावा मुख्यमंत्री हरियाणा भी दो से तीन बार जाएंगे। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के डोडा और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चुनावी जनसभाएं कर प्रदेश की कांग्रेस को घेरा था। अब मुख्यमंत्री इन दोनों राज्यों में जाकर प्रधानमंत्री के आरोपों का जवाब देंगे। मुख्यमंत्री ने बीते दिनों प्रधानमंत्री के आरोपों पर स्पष्ट भी किया कि प्रदेश भाजपा की ओर से गलत आंकड़े और गलत जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आर्थिक संकट नहीं है, आर्थिक अनुशासन के लिए पुरानी व्यवस्थाओं को बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मुकेश आज जम्मू जाएंगे, 21 तक करेंगे चुनाव प्रचार
जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वीरवार को जम्मू जाएंगे। 19 से 21 सितंबर तक उपमुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार करेंगे। मुकेश अग्निहोत्री को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए पार्टी का स्टार प्रचारक भी बनाया है। जारी शेड्यूल के अनुसार उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वीरवार सुबह पांच बजे शिमला से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। चंडीगढ़ से फ्लाइट लेकर मुकेश जम्मू जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed