फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu will decide on the new CS discussion of Prabodh Saxena getting extension in service

हिमाचल प्रदेश: नए मुख्य सचिव पर फैसला लेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रबोध सक्सेना को सेवा विस्तार मिलने की चर्चा

Mon, 29 Sep 2025 08:36 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 29 Sep 2025 08:36 PM IST
सार

Himachal New Chief Secretary: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को नए मुख्य सचिव पर भी फैसला ले लेंगे। प्रबोध सक्सेना 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे थे। उन्हें केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया। यह सेवा विस्तार 30 सितंबर को पूरा हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu will decide on the new CS discussion of Prabodh Saxena getting extension in service
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना/मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना मंगलवार को सेवानिवृत्त होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को नए मुख्य सचिव पर भी फैसला ले लेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस पर 29 सितंबर तक अपने पत्ते नहीं खोले कि नया सीएस कौन बनेगा। हालांकि, केके पंत और संजय गुप्ता इस पद के दावेदार हैं। सोमवार को चर्चा यह भी रही कि अगर केंद्र से अनुमति आई तो एक बार फिर से प्रबोध सक्सेना को सेवा विस्तार मिल सकता है।

विज्ञापन


प्रबोध सक्सेना 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे थे। उन्हें केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया। यह सेवा विस्तार 30 सितंबर को पूरा हो रहा है। उन्हें सेवा विस्तार देने का यह प्रस्ताव खुद सीएम सुक्खू ने भेजा था। इस बार मुख्यमंत्री की ओर से इस बारे में कोई ऐसा प्रस्ताव भेजा है या नहीं, इसकी सूचना किसी को नहीं है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुक्खू लंदन दौरे से आने के बाद रविवार और सोमवार दोपहर तक नई दिल्ली में थे। उनके दिल्ली दौरे पर भी अफसरशाही की नजरें रहीं। इसी बीच चर्चा यह भी है कि प्रबोध सक्सेना को फिर से सेवा विस्तार मिल सकता है। यह अलग बात है कि मामला अदालत में होने के कारण यह संभावना कमजोर नजर आ रही है। चर्चा यह भी है कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में किसी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को अगले आदेशों तक मुख्य सचिव का कार्यभार भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता 1988 बैच के हैं, जो बिजली बोर्ड के चेयरमैन हैं। प्रबोध सक्सेना 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जबकि केके पंत 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में संजय गुप्ता और केके पंत दोनों भी मुख्य सचिव पद के लिए प्रबल दावेदार है। यह मुख्यमंत्री को ही निर्णय लेना है कि किसे मुख्य सचिव बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed