{"_id":"67f3e69f1edbe427e70e28b5","slug":"himachal-cm-sukhu-said-will-talk-to-the-central-government-regarding-vocational-trainers-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- वोकेशनल प्रशिक्षकों के मामले में केंद्र सरकार से करेंगे बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- वोकेशनल प्रशिक्षकों के मामले में केंद्र सरकार से करेंगे बात
Mon, 07 Apr 2025 08:22 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 07 Apr 2025 08:22 PM IST
सार
सोमवार को हड़ताली वोकेशनल प्रशिक्षकों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वोकेशनल शिक्षा केंद्र सरकार का प्रोजेक्ट है। ऐसे में वे केंद्र सरकार से इस मामले पर बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वोकेशनल प्रशिक्षकों के मामले में केंद्र सरकार से बात की जाएगी। सोमवार को सचिवालय में मुलाकात करने पहुंचे हड़ताली वोकेशनल प्रशिक्षकों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वोकेशनल शिक्षा केंद्र सरकार का प्रोजेक्ट है। इसकी फंडिंग केंद्र से होती है। प्रोजेक्ट में नियुक्तियां भी केंद्र की ओर से ही की जाती हैं।
विज्ञापन
कंपनियों का चयन भी केंद्र सरकार से होता है। हिमाचल के हाथ में कुछ भी नहीं है। बावजूद इसके केंद्र सरकार से इस मामले पर बातचीत की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षकों को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार की नीति में किस तरह से काम हो सकता है, इस बारे में बात की जाएगी। राज्य सरकार से जो भी संभव होगा, किया जाएगा।
विज्ञापन
वोकेशनल प्रशिक्षक संघ के अध्यक्ष अश्विनी डढवालिया ने कहा कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है। कंपनियों को बाहर कर समग्र शिक्षा से ही वेतन दिया जाना चाहिए। हरियाणा में प्रशिक्षक सोसायटी के तहत काम कर रहे हैं। इससे कंपनियों को दी जाने वाली कमीशन में बचत हो रही है। उनका कहना है कि इसी तर्ज पर हिमाचल में भी वोकेशनल शिक्षा को समग्र शिक्षा की सोसायटी में लाया जाए। वोकेशनल प्रशिक्षकों का राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में 30 मार्च से क्रमिक अनशन जारी है।
उधर, शिक्षा विभाग की ओर से प्रशिक्षकों को स्कूलों में सोमवार दोपहर तक ज्वाइन करने को कहा गया था। प्रशिक्षक संघ के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रदर्शन कर रहे प्रशिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।
उधर, शिक्षा विभाग की ओर से प्रशिक्षकों को स्कूलों में सोमवार दोपहर तक ज्वाइन करने को कहा गया था। प्रशिक्षक संघ के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रदर्शन कर रहे प्रशिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।