फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu said will give relief package to the disaster affected will bring proposal in the cabinet

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- आपदा प्रभावितों को देंगे राहत पैकेज, कैबिनेट में लाएंगे प्रस्ताव

Tue, 08 Jul 2025 09:20 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 08 Jul 2025 09:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को भट्ठाकुफर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हिमाचल प्रदेश में अभी तक आपदा से 700 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावितों को पांच हजार रुपये किराया दिया जा रहा है तो शहरी क्षेत्रों में 10 हजार रुपये देंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu said will give relief package to the disaster affected will bring proposal in the cabinet
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अभी तक आपदा से 700 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। सबसे अधिक मंडी जिले में प्राकृतिक आपदा ने कहर बरपाया है। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत देने के लिए सरकार आपदा राहत पैकेज जारी करेगी। मामले को जल्द कैबिनेट में लाया जाएगा। सीएम ने भाजपा के नेताओं से आग्रह किया कि वे नई दिल्ली से पैसा न रोकें। फोरलेन निर्माण से बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है, इसे लेकर वह केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से बात करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंगलवार को भट्ठाकुफर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार लोगों को राहत देने की दिशा में काम कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावितों को पांच हजार रुपये किराया दिया जा रहा है तो शहरी क्षेत्रों में 10 हजार रुपये देंगे। उन्होंने कहा कि वह खुद हेलिकाप्टर से राशन लेकर मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्र में गए, उस समय भाजपा के नेता भी मौके पर नहीं गए थे। खच्चरों से राशन और जरूरी सामान पहुंचाया गया। बीजेपी के नेता इस मुश्किल समय में सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं जिससे काम नहीं चलेगा। केंद्र की जो टीमें भी निरीक्षण के लिए आती हैं, उनकी संस्तुति पर पैसा दो-दो वर्षों के बाद भी काफी कम मिलता है। मुख्यमंत्री ने खतरे को देखते हुए उन्होंने भूस्खलन संभावित स्थानों पर फिलहाल फोरलेन निर्माण के लिए कटिंग नहीं करने निर्देश भी दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed