फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu said will get Priyanka to announce the fulfillment of the guarantee of giving Rs 1500

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- प्रियंका से करवाएंगे 1500 रुपये देने की गारंटी पूरी करने का एलान

Fri, 22 Aug 2025 06:06 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 22 Aug 2025 06:06 PM IST
सार

Himachal Pradesh Congress : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को राजीव भवन में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान की शुरुआत को लेकर आयोजित सम्मेलन में कहा कि प्रियंका गांधी की रैली करवाई जाएगी और वहां 1500-1500 रुपये देने की गारंटी पूरी करने का एलान करवाएंगे। 

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu said will get Priyanka to announce the fulfillment of the guarantee of giving Rs 1500
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पार्टी के ही कुछ लोग प्रदेश की बहनों को 1500 देने की गारंटी पर बातें कर रहे हैं। आर्थिक स्थिति ठीक होते ही हम अपनी गारंटी पूरी करेंगे। प्रियंका गांधी की रैली करवाई जाएगी और वहां 1500-1500 रुपये देने की गारंटी पूरी करने का एलान करवाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को राजीव भवन में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान की शुरुआत को लेकर आयोजित सम्मेलन में यह बात कही।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में प्रदेश में पार्टी का वोट प्रतिशत 10 फीसदी बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही मंत्रिमंडल के सहयोगियों से इसे लेकर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना संगठन के इतने लोग आ गए हैं, संगठन बन जाएगा तो क्या होगा। वोट चोरी रोकने के लिए हमें अपने बीएलओ को एक्टिव करना पड़ेगा। सुनिश्चित करना होगा कि ऐसा न हो कि एक ही वोटर शिमला शहर में और गांव में दोनों जगह वोट डाले। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कैबिनेट के अनुरोध को दरकिनार कर राजभवन ने विज्ञापन की तिथि आगे बढ़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बिल विधानसभा से पास होने के बावजूद महीनों से राजभवन में लंबित हैं, सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी इंतजार कर रही है। कहा कि वाइस चांसलर की नियुक्ति के लिए बिना सरकार को जानकारी दिए राजभवन ने विज्ञापन जारी कर दिया, कैबिनेट के अनुरोध को दरकिनार कर विज्ञापन की तिथि आगे बढ़ा दी। मुख्यमंत्री ने कहा, आज हमारे सामने चुनौतियां हैं और मुझे चुनौतियों से लड़ने में मजा आता है।

विज्ञापन

बिहार की तर्ज पर हिमाचल में भी होगी कांग्रेस की अधिकार यात्रा : रजनी
कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान की शुरुआत के दौरान कहा कि बिहार की तर्ज पर हिमाचल में भी कांग्रेस अधिकार यात्रा होगी। जल्द पीसीसी का गठन होगा और गांव-गांव में पदयात्रा निकालेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन में किसी के दबाव में नहीं आएंगे, काम करने वालों को आगे लाएंगे।

संगठन न होने से सरकार के काम आम लोगों तक नहीं पहुंच रहे। जंगल में मोर नाचा, किसने देखा... जैसी स्थिति बनी हुई है। केंद्र सरकार की मनमानी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलेगा। राहुल गांधी भाजपा के वोट चोरी की पोल सबूतों के साथ खोल रहे हैं। भाजपा चुनी हुई सरकारों पर डाका डालने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस में मौजूद भाजपा के स्लीपर सेल ने सरकार को गिराने की नाकाम कोशिश की, लेकिन कांग्रेस के विधायकों की संख्या फिर से 40 हो गई। इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी विदित चौधरी और चेतन चौहान, सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर अपनी सरकार और पार्टी पर न करें टिप्पणी
प्रदेश सरकार और पार्टी पर टीका टिप्पणी करने वालों को हिदायत देते हुए पाटिल ने कहा कि कोई नाराजगी है तो हमें बताइए। सोशल मीडिया पर अपनी ही सरकार और पार्टी पर टिप्पणी न करें। केंद्र की मनमानी पर उन्होंने कहा, जिस तरह योगी आदित्यनाथ यूपी में बुलडोजर चला रहे हैं, वैसे ही केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज पर बुलडोजर चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed