फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu said six specialist doctors will be posted in every civil hospital of Himachal

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- हिमाचल के हर सिविल अस्पताल में तैनात होंगे छह विशेषज्ञ डॉक्टर

Sun, 12 Oct 2025 12:00 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 12 Oct 2025 12:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुक्खू शनिवार ने करसोग में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल में हर सिविल अस्पताल में छह विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu said six specialist doctors will be posted in every civil hospital of Himachal
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में हर सिविल अस्पताल में छह विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए जाएंगे। केंद्र की ओर से आर्थिक बंदिशें लगाने के बावजूद राज्य सरकार कर्मचारियों को ओपीएस देने से पीछे नहीं हटेगी। राज्य सरकार ने कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करने लिए पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की है, इसके बाद केंद्र सरकार ने हिमाचल पर कई आर्थिक बंदिशें लगा दीं।

विज्ञापन


केंद्र ने राज्य की ऋण सीमा में 1600 करोड़ रुपये की कटौती की है। मुख्यमंत्री सुक्खू शनिवार को करसोग में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा में मुख्यमंत्री के निशाने पर पूर्व भाजपा सरकार रही। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार कहने वालों ने प्रदेश का खजाना खाली कर दिया। उसके बाद चुनाव से छह महीने पहले धड़ाधड़ स्कूल खोले, मगर शिक्षा की गुणवत्ता पटरी से उतर गई। पूर्व सरकार ने जनता का धन राजनीतिक फायदे के लिए लुटाया, जबकि मौजूदा कांग्रेस सरकार ने उसी धन को योजनाओं के जरिये जनता तक पहुंचाया है।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष जयराम के सवाल पर सीएम ने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा जरूर पूरा होगा। हम व्यवस्था परिवर्तन के रास्ते पर हैं। पहले जरूरी वित्तीय दायित्व पूरे कर रहे हैं, उसके बाद महिलाओं को लाभ मिलेगा। जल्द ही सभी राजस्व कार्य भी ऑनलाइन होंगे। मुख्यमंत्री ने करसोग में 188 करोड़ रुपये की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए।

कहा- वर्ष 2032 तक समृद्ध बनेगा हिमाचल
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वर्ष 2032 तक हिमाचल देश का सबसे समृद्ध प्रदेश बनेगा। भाजपा को 5 वर्षों में 50 हजार करोड़ ग्रांट मिली, लेकिन जयराम ठाकुर राजनीतिक लाभ के लिए ही सब कुछ करते रहे। उन्होंने कहा कि उनके फैसले लेने पर कुछ लोगों को दिक्कतें होती हैं। वह जनता को धोखा देने नहीं आए बल्कि जनता का दुख दर्द दूर करने आए हैं।

बड़े अस्पतालों में अब एमएस और डिप्टी एमएस की रोटेशन में 24 घंटे लगेगी ड्यूटी
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य के बड़े सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) और डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट (डिप्टी एमएस) की 24 घंटे रोटेशनल ड्यूटी व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को ओकओवर में आयोजित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव एम सुधा को इस बाबत जल्द व्यवस्था करने को कहा। मुख्यमंत्री ने यह निर्णय मरीजों को हर समय गुणवत्तापूर्ण उपचार और त्वरित प्रशासनिक सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया है। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि हर समय अस्पताल में वरिष्ठ अधिकारी उपलब्ध रहें, जिससे आपात स्थितियों में तुरंत निर्णय लेकर इलाज की प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाया जा सके।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत डिप्टी एमएस का रोटेशनल ड्यूटी चार्ट होगा तैयार
मुख्यमंत्री ने इस बात पर नाराजगी जताई कि शाम पांच बजे के बाद अधिकांश अस्पतालों में वरिष्ठ चिकित्सक या अधिकारी नहीं मिलते हैं। इससे आपातकालीन मामलों में निचले स्तर के चिकित्सा कर्मचारियों पर पूरा बोझ पड़ता है और गंभीर मरीजों को समय पर मदद नहीं मिल पाती। नई व्यवस्था के तहत राज्य के जिला अस्पतालों, क्षेत्रीय अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में एमएस और डिप्टी एमएस की रोटेशनल ड्यूटी चार्ट तैयार किया जाएगा। एक अधिकारी दिन और दूसरा रात में ड्यूटी पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed