फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Cleanliness campaign to be launched in big cities including Shimla from today CM to launch

Himachal News: शिमला समेत प्रदेशभर के बड़े शहरों में आज से चलेगा स्वच्छता अभियान, सीएम करेंगे शुरुआत

Wed, 05 Feb 2025 03:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 05 Feb 2025 03:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार सुबह 10:00 बजे होटल पीटरहॉफ से स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन
Himachal Cleanliness campaign to be launched in big cities including Shimla from today CM to launch
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी समेत प्रदेश भर के बड़े शहरों में बुधवार से स्वच्छता अभियान शुरू हो जाएंगे। स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान के तहत अगले एक महीने तक चलने सभी शहरों में सफाई की जाएगी। लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग रखने के लिए जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार सुबह 10:00 बजे होटल पीटरहॉफ से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। इसमें शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में शिमला नगर निगम समेत प्रदेश भर के अन्य नगर निगमों के जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों को भी बुलाया गया है। इन्हें शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान इस अभियान की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम के अनुसार एक महीने तक शिमला शहर में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। किस दिन किस वार्ड में सफाई अभियान चलेगा, इसका शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, रास्तों, बाजारों आदि में सफाई की जाएगी। इसके अलावा लोगों को गीला सूखा कचरा अलग रखने कर्मचारियों को भी इसे अलग उठाने के लिए जागरूक किया जाएगा। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शिमला शहर में भी यह अभियान प्राथमिकता के तौर पर चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed