फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Chitta The kingpin locked in Punjab jail is running the drug business in Himachal Pradesh

Himachal Chitta: पंजाब की जेल में बंद सरगना हिमाचल प्रदेश में चला रहा नशे का कारोबार, जानें कैसे हुआ खुलासा

Fri, 28 Feb 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा तनुज सैणी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
तनुज सैणी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 28 Feb 2025 05:00 AM IST
सार

कांगड़ा जिले में चिट्टे के साथ पकड़े आरोपियों से पुलिस की पूछताछ और जांच में खुलासा हुआ है कि पंजाब की जेल में बंद नशे का सरगना हिमाचल में चिट्टा सप्लाई कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Chitta The kingpin locked in Punjab jail is running the drug business in Himachal Pradesh
हिमाचल में चिट्टा बना मुसीबत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पंजाब की जेल में बंद नशे का सरगना हिमाचल में चिट्टा सप्लाई कर रहा है। यह खुलासा कांगड़ा जिला में चिट्टा के साथ पकड़े आरोपियों से पुलिस की पूछताछ और जांच में हुआ है। पंजाब के नशा तस्करों के साथ जुड़े सदस्य कांगड़ा जिला के पालमपुर, बैजनाथ-पपरोला क्षेत्र में चिट्टा सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार चिट्टा मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पंजाब के अटारी क्षेत्र से चिट्टा और नकदी राशि के साथ पकड़ा है। वहीं, इनके मुख्य सरगना को पंजाब की पुलिस ने दो किलोग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था और अब वह पंजाब की जेल में बंद है, लेकिन इसके बाद भी वह कांगड़ा में चिट्टा की सप्लाई कर रहा है।

विज्ञापन


पालमपुर पुलिस थाना की टीम ने 2 फरवरी को सुग्गर में पंजाब के अमृतसर निवासी संदीप सिंह और रविंद्र सिंह को 135 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा था। इसी मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने अटारी से 6 फरवरी को एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं, जांच में यह भी सामने आया कि 9 फरवरी को बिंद्रावन में 12 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े सागर निवासी बल्लाह तहसील पालमपुर, उसकी पत्नी-बेटी और अन्य साथी संजीव कुमार भी इसी गिरोह से चिट्टा लेते थे। इन आरोपियों के घर में पुलिस ने पहले भी दबिश दी थी, लेकिन आरोपी बच गए थे।

विज्ञापन

ऑनलाइन कॉल पर चल रहा नशे का नेटवर्क
नशे के तस्कर चिट्टे की सप्लाई को पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए ऑनलाइन कॉल से नेटवर्क को चला रहे हैं। इसमें एक एप्लीकेशन के माध्यम से नशा बेचने वाले से लेकर खरीदारों तक को एक ग्रुप में जोड़ा जाता है। ऑनलाइन होने वाली कॉल से इसको ट्रेस करना भी पुलिस के लिए चुनौती बन रहा है। इस कॉल को बिना सिम के अंजाम दिया जा रहा है। शातिर वाई-फाई का प्रयोग कर कॉल कर रहे हैं।

शिमला पुलिस से भी चिट्टा में पकड़े मामलों की जानकारी ले रही कांगड़ा पुलिस
शिमला पुलिस की ओर से भी चिट्टा के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसमें भारत-पाकिस्तान सीमा से चिट्टा की तस्करी करने वाले आरोपियों में से एक आरोपी को हुसैनवाला बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया है। चिट्टा तस्करी में गुरमीत गैंग के दो तस्करों से पंजाब पुलिस ने दो किलो चिट्टा पकड़ा है। गुरमीत उर्फ गुरी के दो साथी भुटा सिंह और गुरप्रीत सिंह गोपी दोनों चिट्टा तस्करी के आरोप में मलनवाला पुलिस थाना में बंद हैं। इन मामलों की पूरी जानकारी भी कांगड़ा पुलिस ले रही है। संभावना है कि कांगड़ा में भी यही आरोपी चिट्टा तस्करी के मुख्य आरोपी हैं।

इस माह पालमपुर क्षेत्र में पकड़े चिट्टा के मामलों की जांच के दौरान सामने आया है कि पंजाब की जेल में बंद चिट्टा तस्कर नशे की सप्लाई करवा रहे हैं। पुलिस मामले के सभी बिंदुओं पर जांच को आगे बढ़ा रही है। वहीं, शिमला पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में पंजाब के जिन तस्करों के नाम सामने आए हैं, उसकी भी जानकारी ली जा रही है- शालिनी अग्निहोत्री, एसपी कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed