{"_id":"797b371a4cfeaecefc87299d22ff311d","slug":"himachal-chief-parliamentary-secretary-rajesh-dharmani","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने दिया इस्तीफा
शिमला
Updated Thu, 03 Oct 2013 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी ने मुख्य संसदीय सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस हाईकमान और मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजे इस्तीफे में राजेश धर्माणी ने इस्तीफे का कारण निजी बताया है।
हालांकि, कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार इसके पीछे बिलासपुर से पार्टी विधायक बंबर ठाकुर को जिले की एक कमेटी में चेयरमैन लगाने से वह नाराज थे, क्योंकि इन कमेटियों में वरिष्ठ विधायक ही लगाए जाते हैं।
सूचना है कि धर्माणी ने करीब दस दिन पहले इस बात को लेकर हाईकमान को आगाह किया था, लेकिन कोई कदम न उठाए जाने के बाद उन्होंने सीपीएस का पद छोड़ दिया।
हालांकि, जनार्दन द्विवेदी की ओर से भेजे गए एक नेता एक पद संबंधी निर्देशों के बाद इस इस्तीफे को इन हिदायतों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
राजेश धर्माणी राहुल गांधी की टीम में काम कर चुके हैं। राहुल गांधी धर्माणी के चुनाव प्रचार के लिए घुमारवीं भी आए थे। इससे पहले राकेश कालिया भी संगठन में काम करने के लिए सीपीएस पद छोड़ चुके हैं। इस्तीफे पर अब सीएम फैसला लेंगे।