फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Called bank posing as a secretariat employee tried to withdraw money from Vikramaditya Singh account

Himachal News: सचिवालय का कर्मचारी बन बैंक में किया फोन, विक्रमादित्य सिंह के खाते से पैसे निकालने की कोशिश

Sun, 06 Apr 2025 11:53 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 06 Apr 2025 11:53 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में बैंक में फोन करके खुद को सचिवालय का कर्मचारी बताकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बैंक खाते आठ लाख रुपये निकालने की कोशिश की गई। ठगी कैसे टली जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Called bank posing as a secretariat employee tried to withdraw money from Vikramaditya Singh account
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला में साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामले में साइबर ठगों ने बैंक में फोन करके खुद को सचिवालय का कर्मचारी बताकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बैंक खाते आठ लाख रुपये निकालने की कोशिश की गई। गनीमत रही कि बैंक प्रबंधन की सतर्कता से साइबर ठगों के मंसूबों को नाकाम कर दिया गया। मामला शहर की यूको बैंक शाखा का बताया जा रहा है और प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में यूको बैंक की विधानसभा शाखा की प्रबंधक प्रिया छाबड़ा ने अपनी शिकायत में बताया कि बैंक में एक फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को सचिवालय का कर्मचारी बताते हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह के खाते की जानकारी मांगी। साथ ही एक जरूरी कार्य का हवाला देते हुए खाते से 7.85 लाख रुपये आरटीजीएस से ट्रांसफर करने की बात भी कही। इससे शाखा प्रबंधक को कॉल पर शक हुआ। उन्होंने उन्होंने तत्परता दिखाते हुए मंत्री के निजी सचिव से संपर्क किया तो पता चला कि इस तरह की कोई भी कॉल सचिवालय से नहीं की गई है। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने ट्रांजेक्शन पर रोक लगाई और मामले की जानकारी बालूगंज पुलिस स्टेशन को दी।

विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 319 (2) और 62 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब कॉल डिटेल्स के माध्यम से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल सुरक्षा को लेकर लोगों में और जागरुक होने की जरूरत है। साथ ही सोशल मीडिया, फोन कॉल के माध्यम से आने वाले किसी भी प्रकार के प्रलोभन और अन्य प्रकार के झांसे में न आए। लोगों को बैंकों के नाम पर कॉल करके भी ठगा जा रहा है। इसमें लोगों को बैंक खाते बंद होने के नाम पर डराया जाता है और फिर उन्हें लिंक भेजकर उनका फोन हैक कर दिया जाता है। इसके बाद उनके बैंक खाते से पूरी रकम निकल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed