फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Budget 2025 Pratibha Singh said budget is going to make state self reliant know everyone reactions

Himachal Budget 2025: प्रतिभा सिंह बोलीं- प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने वाला है बजट, जानें सभी की प्रतिक्रियाएं

Mon, 17 Mar 2025 07:15 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 17 Mar 2025 07:15 PM IST
सार

Himachal Budget 2025: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मनरेगा व दिहाड़ीदार, आउटसोर्स कर्मचारियों की दिहाड़ी में बढ़ोतरी, कर्मचारियों को डीए की किस्त, किसानों- बागवानों को राहत सराहनीय निर्णय है। 

विज्ञापन
Himachal Budget 2025 Pratibha Singh said budget is going to make state self reliant know everyone reactions
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने विधानसभा में प्रस्तुत बजट को प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम बताया है। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने प्रदेश हित में रोजगारोन्मुख व विकासोन्मुख बताते हुए इसके लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार व प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मनरेगा व दिहाड़ीदार, आउटसोर्स कर्मचारियों की दिहाड़ी में बढ़ोतरी, कर्मचारियों को डीए की किस्त, किसानों- बागवानों को राहत सराहनीय निर्णय है। बजट प्रदेश के विकास को एक नई दिशा व गति प्रदान करेगा।

विज्ञापन


लोगों की महत्वाकांझा को पूरा करने वाला बजट : राठौर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग के विंधायक कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश के 2025 26 के बजट को जनहितैषी बताते हुए इसकी सराहना की है। उन्होंने कहा है कि बजट में सभी वर्गों को राहत दी गई है। किसानों-बागवानों के साथ-साथ दिहदीदारो की दिहाड़ी में बढ़ोतरी व पंचायतीराज के चुने हुए सदस्यों के मानदेय में बढ़ोतरी भी सराहीनय कदम है। बजट प्रदेश के लोगों की महत्वाकांझा को पूरा करता है।
विज्ञापन


बजट में नई सोच को मिली दिशा : बुशहरी
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव देवेंद्र बुशहरी ने बजट को नई सोच की दिशा में प्रदेश को आत्मनिर्भर की दिशा में आगे बढ़ने के साथ ऐतिहासिक बताया है। देवेंद्र बुशहरी ने कहा है कि बजट में हर वर्ग को राहत देते हुए बेरोजगार युवाओं को रोजगार के द्वार,कर्मचारियों को डीए व आउटसोर्स, दिहाड़ीदार कर्मचारियों व नगर निकाय व ग्राम पंचायतों के सभी सदस्यों के मानदेय में बढ़ोतरी का निर्णय सराहनीय है। उन्होंने इस बजट के लिए मुख्यमंत्री व प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती, विकास को मिलेगी गति : नरेश
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा कि बजट से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती और विकास को गति मिलेगी। इस बजट से 2027 तक हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की मुख्यमंत्री की परिसंकल्पना को साकार किया जा सकेगा। बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल मार्गदर्शन एवं गतिशील नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। पूर्व भाजपा सरकार द्वारा छोड़े गए कर्ज एवं देनदारियों के बावजूद सरकार ने संतुलित एवं विकासोन्मुखी बजट प्रस्तुत किया है, इसके आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

दिशाहीन और खोखले वादों का पिटारा कांग्रेस का बजट: अनुराग सिंह ठाकुर
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार की ओर से पेश किए बजट को दिशाहीन व खोखले वादों का पिटारा करार दिया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि बजट के नाम पर मुख्यमंत्री ने सिर्फ़ औपचारिकता ही पूरी की है। बजट पेश करने के साथ मुख्यमंत्री यह भी बताएं कि प्रदेश में आर्थिक आपातकाल लगाने के बाद वो इन घोषणाओं को पूरा करने के लिए पैसा कहां से लाएंगे। कांग्रेस सरकार ने बजट पेश करने के नाम पर फिर एक बार हिमाचल की जनता को छलने का काम किया है। कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को पूरी तरह केंद्र सरकार के भरोसे छोड़कर जिम्मेदारियों से भागती दिख रही है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के डीए पर तो बातें कीं पर पिछली किस्तों के बारे में वो मौन साधे नज़र आये। छठे पे कमीशन पर भी मुख्यमंत्री कुछ नहीं बोल पाए जबकि पीडी मल्टी टास्क वर्कर, वेटनरी असिस्टेंट, चौकीदार, एमडीएम वर्कर के हितों मुख्यमंत्री ने चुप्पी साधना ही बेहतर समझा है। सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता से जो वादे किए थे और गारंटियां दी थीं उनको पूरा करने का इस बजट में क्या प्रावधान किया।

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित होगा कांगड़ा: बाली 
आरएस बाली ने कहा कि यह बजट जिले को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने और आमजन को आत्मनिर्भर बनाने की एक विस्तृत योजना लेकर आया है। मुख्यमंत्री ने जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के अपने संकल्प को दोहराते हुए इसे एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने गगल स्थित हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए भू-अधिग्रहण का कार्य निर्धारित समय अवधि में पूरा करने की बात कही। इसके लिए सरकार ने 3 हजार करोड़ रूपये के बजटीय प्रावधान की घोषणा की।

बाली ने कहा कि इसके साथ पालमपुर और रक्कड़ में हेलीपोर्ट के निर्माण कार्य को भी मूर्त रूप दिया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धर्मशाला में आईस स्केटिंग रिंक का निर्माण, पालमपुर और नगरोटा बगवां का सौन्दर्यीकरण तथा माता श्री ज्वालाजी मन्दिर के सौन्दर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री ने बजट में घोषणा की। धर्मशाला को पर्यटन के साथ-साथ इवेंट सिटी के तौर पर विकसित करने के लिए धर्मशाला के तपोवन में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कनेवेंशन सेंटर के निर्माण के लिए 200 करोड़ रूपये का प्रावधान बजट में किया गया।

जिला कांगड़ा के पौंग डैम क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने के साथ जिले में स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नगरोटा सूरियां, खब्बल व साथ लगते क्षेत्रों में वेलनेस सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इसके अवाला प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने की दृष्टि से मुख्यमंत्री पर्यटन स्टार्ट-अप योजना शुरू करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में की।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी सुदृढ़, शाहपुर को मिली सिवरेज व पेयजल परियोजनाएं: केवल पठानिया 
बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि बजट जिले के किसानों, पशुपालकों, छात्रों, महिलाओं, बुजुर्गों और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए असीम संभावनाओं का पिटारा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में जिला कांगड़ा के ढगवार दुग्ध संयंत्र में डेयरी डेवलेपमेंट योजना के तहत नई केंद्रीय परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना की घोषणा की। प्रदेश में ड्रोन टैक्सी उपलब्ध करवाने की योजना बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने ड्रोन टेक्नोलॉजी इंटरवेंशन से कृषि एवं बागवानी के क्षेत्रों में आधुनिकीकरण के दृष्टिगत जिला कांगड़ा में ड्रोन स्टेशन स्थापित करने की घोषणा की।

बकौल पठानिया मुख्यमंत्री ने बजट में गाय के दूध की खरीद हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य को 45 से बढ़ाकर 51 तथा भैंस के दूध को 55 से बढ़ाकर 61 रूपये प्रति लीटर करने की घोषणा की। पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में ज्वाली और शाहपुर नगरों में पेयजल योजनाओं का निर्माण शुरू करने की बात कही। साथ ही उन्होंने शाहपुर नगर के लिए सीवरेज योजनाओं का कार्य 2025-2026 में आरम्भ करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नगर परिषद बैजनाथ-पपरोला के लिए 25 लाख प्रत्येक तथा नवगठित नगर पंचायतों के लिए 50 लाख प्रत्येक के रूप में विकासात्मक अनुदान राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने फतेहपुर में दमकल चौकियों के विभागीय भवनों के निर्माण तथा इन्दौरा में नए अग्निशमन वाहनों को क्रय करने और पुराने अग्निशमन वाहनों के स्थान पर चरणबद्ध तरीके से नए वाहनों को खरीदने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कांगडा के चैतड़ू में स्थापित किए जा रहे आईटी पार्क का कार्य पूरा किया जाएगा। बिन्द्रावन (पालमपुर) में आवासीय कलौनी को विकसित किया जाएगा। जयसिंहपुर में स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

महिलाओं को दिया अधिमान, देहरा में स्थापित होगा प्लेनेटेरियम: कमलेश ठाकुर 
देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में महिलाओं को अधिमान देते हुए जिले में कामकाजी महिलाओं की आवासीय जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य पालमपुर, लुथान, नगरोटा बगवां और चनौर इंडस्ट्रियल एरिया में कामकाजी महिला छात्रावास के निर्माण करने की घोषणा की है। इसके अलावा जिला कांगड़ा में कॉलेज की छात्राओं के लिए 4 होस्टल बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में देहरा के बनखंडी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के जूलॉजिकल पार्क के निर्माण के साथ एक प्लेनेटेरियम स्थापित करने की घोषणा भी की।
बकौल कमलेश, बनखंडी में बनने वाला प्लेनेटेरियम पर्यटन के साथ-साथ देशभर से विज्ञान में रूचि रखने वाले छात्रों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। कमलेश ठाकुर ने कहा कि जलशक्ति विभाग से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करते हुए जिला कांगड़ा के देहरा, ज्वाला जी और जसवां-प्रागपुर में आगामी वित्त वर्ष के दौरान 43 करोड़ रूपये की लागत से पेयजल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की घोषण मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में की।

कमलेश ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार के तीसरे बजट में मुख्यमंत्री ने जिला कांगड़ा के स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखा है। उन्होंने जिले में नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई सहित त्यारा और जयसिंहपुर में ब्लड स्टोरेज यूनिट्स की स्थापना करने की घोषणा की। इसके साथ टॉण्डा मैडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में जिला कांगड़ा में 50 बिस्तरों वाले एकीकृत आयुश अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में प्रदेश में नशे की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा मैडिकल कॉलेज टाण्डा में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास का नोडल केन्द्र स्थापित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed