फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP will run a tiranga yatra in every house from 10 to 15 August in Himachal Pradesh

Himachal BJP: हिमाचल प्रदेश में 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी भाजपा, जानें

Thu, 07 Aug 2025 07:04 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 07 Aug 2025 07:04 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में वीरवार को हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Himachal BJP will run a tiranga yatra in every house from 10 to 15 August in Himachal Pradesh
शिमला के भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते अध्यक्ष राजीव बिंदल व भाग लेते पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल में 10 से 15 अगस्त तक भाजपा हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में वीरवार को हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन


बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि अभियान में सभी वीर योद्धाओं का स्मरण किया जाएगा। 10 अगस्त को भाजपा संगठनात्मक 171 मंडलों पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन भी करेगी। 12 और 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में शहीदी स्मारकों पर स्वच्छता अभियान के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दिन भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ था, उस समय करोड़ों हिंदू भाई-बहनों पर किस प्रकार से अत्याचार और हिंदू परिवारों का नरसंहार किया गया था, उसका स्मरण किया जाएगा।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में 300 से 350 कार्यकर्ता भाग लेंगे। 15 अगस्त को हर-घर तिरंगा अभियान के तहत सभी पार्टी कार्यालयों (प्रदेश, जिला एवं मंडल) व सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक रूप से तिरंगा फहराया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर अधिकतम घरों, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस दिन वृक्षारोपण के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed