फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP to launch VB Jiram Ji public awareness campaign in Himachal

Himachal News: हिमाचल में वीबी जीराम जी जन जागरण अभियान चलाएगी भाजपा, जिला स्तर पर आयोजित होंगी प्रेस वार्ताएं

Mon, 05 Jan 2026 07:33 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 05 Jan 2026 07:33 PM IST
सार

भाजपा के मीडिया संयोजक करण नंदा ने कहा कि भाजपा का मीडिया विभाग हिमाचल में वीबी जीराम जी जन जागरण अभियान चलाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal BJP to launch VB Jiram Ji public awareness campaign in Himachal
भाजपा के मीडिया संयोजक करण नंदा (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल में भाजपा का मीडिया विभाग वीबी जीराम जी जन जागरण अभियान चलाएगा। इस दौरान प्रदेश में 9 से 14 जनवरी तक प्रदेश भर में जिला स्तर पर प्रेस वार्ताएं आयोजित की जाएंगी। भाजपा के मीडिया संयोजक करण नंदा ने कहा कि इस अभियान से कांग्रेस के भ्रम का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

करण नंदा ने बताया कि नौ जनवरी को सोलन में आयोजित प्रेस वार्ता को सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप संबोधित करेंगे। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज तथा जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल उपस्थित रहेंगे। इसी दिन देहरा में विधायक विक्रम ठाकुर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर मीडिया सह-संयोजक संजीव शर्मा तथा जिला अध्यक्ष अजय खट्टा उपस्थित रहेंगे। नौ जनवरी 2026 को कुल्लू में आयोजित प्रेस वार्ता को पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर संबोधित करेंगे। उनके साथ प्रवक्ता अखिलेश कपूर, मीडिया सह-संयोजक दानवेंद्र, भीम सेन तथा जिला अध्यक्ष अमित सूद उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पालमपुर में वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर मीडिया से संवाद करेंगे। उनके साथ प्रवक्ता विनय शर्मा एवं जिला अध्यक्ष रागिनी रुकवाल उपस्थित रहेंगी। दस जनवरी को सुंदरनगर में मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, प्रवक्ता डॉ. सीमा ठाकुर तथा जिला अध्यक्ष हीरा लाल उपस्थित रहेंगे। इसी दिन महासू में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक बलवीर वर्मा मुख्य वक्ता होंगे। उनके साथ आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी चेतन बरागटा तथा जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा उपस्थित रहेंगे। सिरमौर में प्रवक्ता बलदेव तोमर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। उनके साथ प्रवक्ता विनय गुप्ता, मीडिया सह-संयोजक विक्रम वर्मा तथा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

12 जनवरी को नूरपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन परमार मुख्य वक्ता होंगे। उनके साथ प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा तथा जिला अध्यक्ष राजेश काका उपस्थित रहेंगे। इसी दिन चंबा में प्रवक्ता एवं विधायक डीएस ठाकुर मीडिया से संवाद करेंगे। उनके साथ जिला अध्यक्ष धीरज नय्याल उपस्थित रहेंगे। 14 जनवरी को किन्नौर में मीडिया सह-संयोजक सूरत नेगी प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे, जिसमें जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed