फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal bjp protest outside himachal vidhansabha 27th march Rajeev Bindal Jairam thakur

Himachal BJP: भाजपा 27 को करेगी विधानसभा का घेराव, कानून-व्यवस्था, चिट्टा, खनन माफिया को संरक्षण देने का आरोप

Wed, 12 Mar 2025 06:46 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 12 Mar 2025 06:46 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को संयुक्त प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा 27 मार्च को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का घेराव करेगी।
 

विज्ञापन
himachal bjp protest outside himachal vidhansabha 27th march Rajeev Bindal Jairam thakur
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर/राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भाजपा 27 मार्च को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का घेराव करेगी। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को संयुक्त प्रेस वार्ता में दी। प्रदेश भाजपा विधानसभा के बाहर विशाल प्रदर्शन करेगी। बिगड़ती कानून-व्यवस्था, चिट्टा, खनन माफिया आदि को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


विधानसभा परिसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 27 मार्च को भाजपा विधानसभा के बाहर एक महाप्रदर्शन करने जा रही है, जिसके माध्यम से वर्तमान कांग्रेस सरकार को उनकी नाकामियों को लेकर घेरा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर झूठ बोलने में कोई सरकार पीएचडी है तो वह वर्तमान कांग्रेस सरकार है, 6 गारंटियां पूरी नहीं हुईं और बातें बड़ी-बड़ी करती है। भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि राजनीतिक इतिहास है कि सबसे निकम्मी वर्तमान कांग्रेस सरकार है। सरकार का ढाई साल का कार्यकाल पूरा हो गया है, पर कांग्रेस मस्त है। सुक्खू के कार्यकाल में प्रदेश के सामान्य समाज के लोग ठगा महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी तीसरा बजट सत्र चल रहा है और कांग्रेस सरकार केवल मात्र घोषणा पर घोषणा कर रही है, जिसमें से एक भी घोषणा पूरी नहीं हो रही है। झूठी कांग्रेस, झूठी घोषणा का नारा प्रदेश में चल रहा है। वर्तमान सरकार केवल मात्र झूठे वादे, झूठे बातों वाली सरकार बन कर रह गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के खिलाफ काफी सारे मुद्दे हैं, जैसे प्रदेश में कानून-व्यवस्था ठप है। प्रदेश में नशे एवं चिट्टे का परिचालन एक गंभीर मुद्दा है। विधानसभा में सरकार चर्चा पर गंभीर नहीं है, ट्रांसफर वन नशा खनन भू माफिया सक्रिय है और सरकार के संरक्षण में चल रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तहस नहस कर दिया गया है, दो माह में 10 से ज्यादा मृत्यु नशे के ओवरडोज से हो गई है, सामाजिक सुरक्षा पेंशन कई महीनों से गायब है, इसी प्रकार विधायक निधि भी गायब है, हिमाचल प्रदेश में केवल मात्र झूठ का बोलबाला है और झूठे आश्वासन का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिला शिमला की ओर से 27 मार्च को होने वाले प्रदर्शन को लेकर एक बैठक आयोजन भी किया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष केशव ने की और इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल एवं प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed